Gaganyaan मिशन की लॉन्‍च डेट 1 मार्च 2025! क्‍या है यह मिशन, क्‍या हासिल होगा? जानें

भारत के बहुप्रतीक्षित गगनयान (Gaganyaan) मिशन की शुरुआत अगले साल हो सकती है।

Gaganyaan मिशन की लॉन्‍च डेट 1 मार्च 2025! क्‍या है यह मिशन, क्‍या हासिल होगा? जानें

अंतरिक्ष यात्र‍ियों को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर ले जाया जाएगा।

ख़ास बातें
  • गगनयान मिशन की लॉन्‍च डेट आई सामने
  • अगले साल मार्च में दे सकता है दस्‍तक
  • मानवरहित मिशन के रूप में करेगा शुरुआत
विज्ञापन
Gaganyaan Mission Launch date : भारत के बहुप्रतीक्षित गगनयान (Gaganyaan) मिशन की शुरुआत अगले साल हो सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल मार्च में मानवरहित (unmanned) मिशन को उड़ाया जा सकता है। अगर कामयाबी मिली तो यह भारत और इसरो (ISRO) के लिए बड़ी उपलब्‍ध‍ि होगी, जिससे साल 2026 के मानवयुक्‍त मिशन का रास्‍ता भी खुलेगा। गगनयान मिशन का अंत‍िम मकसद भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में अपने दम पर भेजना है।  

मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम पर मुहर लगी है। ये सभी ट्रेनिंग पर हैं। अंतरिक्ष यात्र‍ियों को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर ले जाया जाएगा। तीन दिनों तक रुकने के बाद अंतरिक्ष यात्री भारत के समुद्री इलाके में लैंडिंग करेंगे। 

CNN-News18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पास मिशन से जुड़े डॉक्‍युमेंट्स हैं। कहा गया है कि इसरो 1 मार्च 2025 और 31 अगस्त 2025 के बीच एक साइंटिफ‍िक एक्‍सपेरिमेंट की योजना बना रहा है। अभी तक की योजना के अनुसार, मिशन को 1 मार्च को लॉन्‍च किया जा सकता है। मिशन को कामयाब बनाने के लिए इसरो वैज्ञानिकों की टीम जहाज पर सवार होकर उन लोकेशनों तक भी जाएगी, जहां से मिशन को मॉनिटर किया जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, मिशन की सहायता के लिए वैज्ञानिकों की टीम दो जगहों- प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर में उन जगहों पर तैनात होगी, जहां सभी साइंटिफ‍िक इंस्‍ट्रूमेंट्स के साथ वैज्ञानिक मौजूद होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इसरो अपने शिप्‍स के जरिए बंगलूरू स्थित सेंटर से कनेक्‍ट करेगा। कुछ ऐसा ही सेटअप चंद्रयान-3 मिशन के दौरान भी बनाया गया था। 
 

अंतरिक्ष तक जाएंगे ये भारतीय एस्‍ट्रोनॉट

गगनयान मिशन के लिए ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला को चुना गया है। इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने चारों से मुलाकात की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »