नींद में आंखों के मूवमेंट से मिल सकता है आपके सपने का संकेत

दुनिया भर में रिसर्चर्स के लिए नींद की वह अवधि जिज्ञासा का एक विषय रही है जिसमें पलकों के नीचे आंखों का मूवमेंट होता है

नींद में आंखों के मूवमेंट से मिल सकता है आपके सपने का संकेत

स्टडी में मस्तिष्क के नींद में होने पर उसकी इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को मापने की कोशिश की गई है

ख़ास बातें
  • इसमें नींद में मस्तिष्क की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को मापा गया था
  • इस स्टडी में मनुष्यों के बजाय चूहे का अवलोकन किया गया था
  • इसका कारण चूहों को भी REM स्लीप का एक्सपीरिएंस होना है
विज्ञापन
नींद के दौरान आंखों के मूवमेंट से यह संकेत मिल सकता है कि आप सपने में कहां देख रहे हैं। दुनिया भर में रिसर्चर्स के लिए नींद की वह अवधि जिज्ञासा का एक विषय रही है जिसमें पलकों के नीचे आंखों का मूवमेंट होता है। इस अवधि को रैपिड आई मूवमेंट (REM) स्लीप कहा जाता है।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की एक स्टडी में मस्तिष्क के नींद में होने पर उसकी इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को मापने की कोशिश की गई है। पिछली स्टडीज में लोगों की आंखों के मूवमेंट की निगरानी कर दो तथ्यों के बीच संबंध का पता लगाने की कोशिश की गई थी। इनमें जागने पर लोगों से पूछा गया था कि उन्होंने सपने में क्या देखा था। हालांकि, इन स्टडीज के परिणाम सटीक नहीं थे। इसका कारण सपनों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिलना और आंखों के मूवमेंट की बताए गए सपने में विशेष मूमेंट के साथ मिलाने करने की तकनीकी क्षमता सीमित होना हो सकता है। 

जर्नल साइंस में प्रकाशित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की स्टडी में मनुष्यों के बजाय चूहे का अवलोकन किया गया था। इसका कारण चूहों को भी REM स्लीप का एक्सपीरिएंस होना है। रिसर्चर्स ने चूहे के थलामस में नर्व सेल्स की एक्टिविटी की निगरानी की थी। थलामस एक प्रकार का आंतरिक कम्पास होता है जो एक विशेष दिशा में सिर के घूमने के लिए जिम्मेदार होता है। रिसर्चर्स ने चूहे के जागने के दौरान उसकी न्यूरल एक्टिविटी को कैमरों से रिकॉर्ड किया था। इसके बाद चूहे के नींद में होने पर सेंसर्स ने आंखों के मूवमेंट की निगरानी की थी। इसका इस्तेमाल REM स्लीप के दौरान आंखों के मूवमेंट और उसकी मानसिक स्थिति की दिशा के बीच संबंध को तय करने के लिए किया गया।

निष्कर्ष से पता चला कि चूहे के नींद में होने पर उसकी आंखों का मूवमेंट सिर की दिशा में बदलाव के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। इसका मतलब है कि REM स्लीप के दौरान आंखों के मूवमेंट से सपनों का संकेत मिल सकता है। स्टडी में यह तय किया जा सका है कि सिर की दिशा पर नियंत्रण करने वाला मस्तिष्क का एक हिस्सा उस हिस्से के साथ समन्वय रखता है जो REM स्लीप के दौरान आंखों के मूवमेंट को नियंत्रित करता है। रिसर्चर्स का कहना है कि उन्हें यह विश्वास है कि इस स्टडी से यह समझने में मदद मिलेगी कि नींद के दौरान मस्तिष्क किस तरह कार्य करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Research, Brain, Sensors, Eyes, Results, sleep, California

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  2. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  4. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  5. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  7. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  9. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  10. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »