• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Elon Musk ने बता दी मंगल ग्रह पर जाने की तारीख! 2026 से उड़ान भरेगा स्‍टारशिप रॉकेट

Elon Musk ने बता दी मंगल ग्रह पर जाने की तारीख! 2026 से उड़ान भरेगा स्‍टारशिप रॉकेट

Starship Rocket Mars Launch : मस्‍क का मानना है कि अगर सबकुछ प्‍लानिंग के हिसाब से हुआ तो स्टारशिप रॉकेट दो साल बाद मंगल मिशन के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा।

Elon Musk ने बता दी मंगल ग्रह पर जाने की तारीख! 2026 से उड़ान भरेगा स्‍टारशिप रॉकेट

स्‍टारशिप रॉकेट की पहली टेस्‍ट उड़ान नाकाम हो गई थी। अब जाकर कुछ कामयाबी मिली है।

ख़ास बातें
  • Elon Musk को स्‍टारशिप रॉकेट से उम्‍मीद
  • दो साल में मंगल ग्रह पर मिशन लॉन्‍च होने की बात कही
  • दुनिया का सबसे भारी रॉकेट है स्‍टारशिप
विज्ञापन
Starship Rocket Mars Launch : अरबपति कारोबारी एलन मस्‍क (Elon Musk) मंगल ग्रह पर इंसानी मिशन भेजने के लिए बेहद उत्‍सुक हैं। उनकी कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) कई वर्षों से इस दिशा में प्रयास कर रही है। उसने दुनिया का सबसे भारी रॉकेट स्‍टारशिप (Starship) बनाया है, जिसे मंगल ग्रह तक भेजने का लक्ष्‍य है। हालांकि यह रॉकेट अभी टेस्टिंग के फेज में है। अब एलन मस्‍क ने बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि अगर सबकुछ प्‍लानिंग के हिसाब से हुआ तो स्टारशिप रॉकेट दो साल बाद मंगल मिशन के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा।

एलन मस्‍क ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्‍ट में कहा कि मंगल ग्रह पर सेफ लैंडिंग से जुड़े परीक्षणों में एस्‍ट्रोनॉट्स को शामिल नहीं किया जाएगा। यानी शुरुआत में मिशन बिना क्रू के उड़ान भरेगा। अगर कामयाबी मिली तो मंगल ग्रह पर क्रू म‍िशन को अगले चार साल में भेजा जा सकता है। खास बात है कि मंगल ग्रह और पृथ्‍वी, इंटरप्‍लैनेटरी मिशन के लिए हर 26 महीने में एक बार निश्चित सीध में 
आते हैं।  
 

मस्‍क ने यह भी उम्‍मीद जताई कि एक बार सफलता मिलने के बाद फ्लाइट रेट यानी उड़ान भरने की दर तेज होगी। इसका मकसद अगले 20 साल में मंगल पर एक आत्‍मनिर्भर शहर का निर्माण करना है। 

स्‍टारशिप रॉकेट की पहली टेस्‍ट उड़ान नाकाम हो गई थी। कुछ सेकंडों में ही रॉकेट तबाह हो गया था। हालांकि मस्‍क ने हार नहीं मानी और स्‍पेसएक्‍स लगातार टेस्‍ट करती रही। स्‍टारशिप को अबतक चार बार उड़ाया गया है। हरेक परीक्षण के बाद इसमें सुधार देखा गया है। कंपनी अब पांचवीं उड़ान की तैयारी कर रही है, जिसमें सभी पहलुओं को परखा जाएगा।  
 

What is Starship Rocket 

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »