• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • दिल्‍ली से मुंबई 1 घंटे में! Nasa का सुपरसोनिक फ्लाइट ‘मिशन’ बदल देगा हवाई सफर का अंदाज

दिल्‍ली से मुंबई 1 घंटे में! Nasa का सुपरसोनिक फ्लाइट ‘मिशन’ बदल देगा हवाई सफर का अंदाज

नासा की फ्लाइट की खास बात यह है कि उसमें सोनिक बूम नहीं सुनाई देगा। सोनिक बूम से मतलब उड़ान के दौरान आसमान से आने वाली गड़गड़ाहट की आवाज से है।

दिल्‍ली से मुंबई 1 घंटे में! Nasa का सुपरसोनिक फ्लाइट ‘मिशन’ बदल देगा हवाई सफर का अंदाज

नई तकनीक हकीकत बनती है, तो भविष्‍य में इससे एविएशन इंडस्‍ट्री में बड़ी क्रांति आएगी।

ख़ास बातें
  • सोनिक बूम की तीव्रता को कम करने पर साइंटिस्‍ट काम कर रहे हैं
  • इसके लिए एक विमान को तैयार किया जा चुका है
  • नासा ने इसे क्वेस्ट मिशन नाम दिया है
विज्ञापन
इस साल आई अमेरिकी ऐक्‍शन ड्रामा फ‍िल्‍म ‘टॉप गन मेवरिक' (Top Gun Maverick) को याद कीजिए! फ‍िल्‍म में टॉम क्रूज एक सुपर-सीक्रेट फाइटर जेट उड़ाते हैं, जिसकी स्‍पीड बेहद तेज है। कुछ ऐसा ही प्‍लान अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने भी बनाया है। नासा एक सुपरसोनिक स्‍पीड वाली फ्लाइट उड़ाना चाहती है। सुपरसोनिक स्‍पीड उस स्‍पीड को कहते हैं, जब कोई ऑब्‍जेक्‍ट ध्‍वन‍ि की गति से भी तेज उड़ता है। इनमें गोलियां, फाइटर एयरक्राफ्ट, स्‍पेस में लॉन्‍च किए जाने वाले रॉकेट आदि शामिल हैं। नासा की फ्लाइट की खास बात यह है कि उसमें सोनिक बूम नहीं सुनाई देगा।   

नासा ने कहा है कि रिसर्चर्स ने इस बात को समझा है कि विमान कैसे सोनिक बूम बनाते हैं। उनके मुताबिक हवाई जहाज के आकार में हेरफेर करके सोनिक बूम की तीव्रता को कम करने पर साइंटिस्‍ट काम कर रहे हैं। इसके लिए एक विमान तैयार भी किया जा रहा है, जिसे X-59 कहा जाता है। रिपोर्टों के अनुसार, नासा ने इसे क्वेस्ट मिशन नाम दिया है, जो अपने आखिरी चरण में है। नासा अपने X-59 को प्रदर्शित करने का प्‍लान बना चुकी है। नई तकनीक हकीकत बनती है, तो भविष्‍य में इससे एविएशन इंडस्‍ट्री में बड़ी क्रांति आएगी। लंबी दूरी का सफर बहुत कम समय में पूरा होगा। यानी दिल्‍ली से मुंबई की दूरी सिर्फ 1 घंटे में पूरी की जा सकेगी।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोनिक बूम वाली सबसे पहली फ्लाइट आज से करीब 75 साल पहले सुनी गई थी। सोनिक बूम से मतलब उड़ान के दौरान आसमान से आने वाली गड़गड़ाहट की आवाज से है। कहा जाता है कि वह सोनिक बूम, बेल एक्स-1 (Bell X-1) रॉकेट विमान से सुनाई दिया था जो ध्वनि की गति से भी तेज उड़ान भर रहा था। विमान 1200 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे भी ज्‍यादा स्‍पीड में था। 

कहा जाता है कि उस समय के साइंटिस्‍ट इस तरह की उड़ानों को आम बात जैसा बनाना चाहते थे, लेकिन उनसे आने वाले शोर यानी सोनिक बूम की वजह से ही जमीन पर ऐसी उड़ानों पर बैन लगा दिया गया। इसकी वजह शोर से संपत्तियों को पहुंचने वाला नुकसान था। बहरहाल, बदलती तकनीक के साथ इंजीनियर एक बार फ‍िर सुपरसोनिक स्‍पीड को आम विमानों में हकीकत बनते देखना चाहते हैं और इस बार उनकी तैयारी इससे आने वाले साउंड को दबाने की है। इंजीनियर ऐसे विमान को कई कम्‍युनिटीज के ऊपर से उड़ाते हुए यह देखना चाहते हैं कि लोग कम ध्‍वनि पर किस तरह से रिएक्‍ट करते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »