• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीन कुछ तो छुपा रहा! अंतरिक्ष में ‘स्‍पेस प्‍लेन’ भेजकर 6 रहस्‍यमयी ऑब्‍जेक्‍ट छोड़े, जानें पूरा मामला

चीन कुछ तो छुपा रहा! अंतरिक्ष में ‘स्‍पेस प्‍लेन’ भेजकर 6 रहस्‍यमयी ऑब्‍जेक्‍ट छोड़े, जानें पूरा मामला

China Space Plane : चीन का ‘रियूजेबल स्‍पेस प्‍लेन’ काफी वक्‍त से खबरों में है। अभी तक दुनिया यह नहीं जान पाई है कि‍ इस स्‍पेस प्‍लेन के जरिए चीन करना क्‍या चाहता है।

चीन कुछ तो छुपा रहा! अंतरिक्ष में ‘स्‍पेस प्‍लेन’ भेजकर 6 रहस्‍यमयी ऑब्‍जेक्‍ट छोड़े, जानें पूरा मामला

चीनी स्‍पेस प्‍लेन ‘शेनलोंग’ को ‘डिवाइन ड्रैगन’ के रूप में भी जाना जाता है।

ख़ास बातें
  • चीन ने अंतरिक्ष में भेजे रहस्‍यमयी ऑब्‍जेक्‍ट्स
  • चीनी स्‍पेस प्‍लेन के जरिए ऑब्‍जेक्‍ट्स को भेजा गया
  • शौकिया ऑब्‍जवर्स ने लगाया इसका पता
विज्ञापन
अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन का दबदबा बढ़ता जा रहा है। ड्रैगन नए-नए मिशन लॉन्‍च कर रहा है, जो दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियों को चुनौती दे रहे हैं। चीन का ‘रियूजेबल स्‍पेस प्‍लेन' काफी वक्‍त से खबरों में है। अभी तक दुनिया यह नहीं जान पाई है कि‍ इस स्‍पेस प्‍लेन के जरिए चीन करना क्‍या चाहता है। हाल में अपने तीसरे मिशन पर लॉन्‍च होने के ठीक 4 दिनों के बाद चीनी स्‍पेस प्‍लेन शेनलोंग (Shenlong) ने कथ‍ित तौर पर पृथ्‍वी की कक्षा में 6 अज्ञात चीजों को भेजा है। 

चीनी स्‍पेस प्‍लेन ‘शेनलोंग' को ‘डिवाइन ड्रैगन' के रूप में भी जाना जाता है। स्‍पेसडॉटकॉम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनियाभर के शौकिया ऑब्‍जर्वर लॉन्‍च के बाद से ही चीनी स्‍पेसक्राफ्ट पर नजर बनाए हुए हैं। उन्‍हें कुछ रहस्‍यमयी चीजों का पता चला है। इन्‍हें ऑब्‍जेक्‍ट ‘ए', ‘बी', ‘सी', ‘डी', ‘ई' और ‘एफ' कहा गया है। स्कॉट टिली नाम के एक शौकिया खगोलशास्त्री इन ऑब्‍जेक्‍ट्स की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर इन ऑब्‍जेक्‍ट्स को ‘रहस्यमय विंगमैन' कहकर संबोधित किया है। 
 

स्‍कॉट टिली ने लिखा कि उन्‍हें चीनी स्‍पेस प्‍लेन से एस-बैंड सिग्नल का पता चला है। उन्‍होंने कहा कि इस बार का उत्‍सर्जक (emitter) रुक-रुक कर सिग्‍नल भेज रहा है। स्‍पेसडॉटकॉम से बातचीत में टिली ने कहा कि ये सिग्‍नल काफी हद तक वैसे ही हैं जैसे पिछली उड़ानों के दौरान पता चले थे। खास बात है कि हालिया सिग्‍नलों को ट्रैक करने में खगोलशास्‍त्री को काफी दिन लग गए। 

टिली और उनके बाकी साथियों को लगता है कि जो उत्‍सर्जन हो रहा है, वो ऑब्‍जेक्‍ट्स या उनके आसपास से आ रहा है। जिस ऑर्बिट में चीन का स्‍पेस प्‍लेन है, पहले भी दो बार वह उसी ऑर्बिट में गया था। हालांकि पहले के मुकाबले वहां का रेडियो बिहेवियर अलग है। दुनिया के लिए चीनी स्‍पेस प्‍लेन आजतक एक रहस्‍य बना हुआ है। कोई नहीं जानता कि अंतरिक्ष में इस उड़ान से चीन करना क्‍या चाहता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »