• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीन ने तेज किया अपने अंतरिक्ष स्‍टेशन का निर्माण, अगले मिशन के लिए पहुंचाए स्पेयर पार्ट्स

चीन ने तेज किया अपने अंतरिक्ष स्‍टेशन का निर्माण, अगले मिशन के लिए पहुंचाए स्पेयर पार्ट्स

तियांगोंग जिसे हेवनली पैलेस भी कहते हैं, उसका मुख्‍य मॉड्यूल अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। इसका काम इस साल पूरा करने की योजना है।

चीन ने तेज किया अपने अंतरिक्ष स्‍टेशन का निर्माण, अगले मिशन के लिए पहुंचाए स्पेयर पार्ट्स

पूर्व के सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने दम पर यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाला चीन तीसरा देश है।

ख़ास बातें
  • चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है
  • वह अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन तैयार कर रहा है
  • इसके लिए एक कार्गो जहाज को मंगलवार को डॉक किया गया
विज्ञापन
चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। उसका मून मिशन तो जारी है ही, मंगल मिशन की भी तैयारियां चल रही हैं। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की तर्ज पर वह अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन तैयार कर रहा है, जिसके लिए एक कार्गो जहाज को मंगलवार को निर्माणाधीन स्‍पेस स्टेशन के साथ डॉक किया गया। तियानझोउ-4 अंतरिक्ष यान को हैनान के दक्षिणी द्वीप प्रांत में वेनचांग लॉन्च बेस से लॉन्ग मार्च-7 Y5 रॉकेट के ऊपर अंतरिक्ष में उतारा गया। देश की स्‍टेट मीडिया ने बताया कि इसे लगभग सात घंटे बाद स्टेशन के साथ डॉक किया गया। यह कार्गो जहाज अगले चालक दल के लिए रिसर्च इक्विपमेंट और स्टेशन को मेंटेन करने के लिए स्पेयर पार्ट्स को सप्‍लाई कर रहा है।

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल 6 महीने अंतरिक्ष में बिताएगा। पिछले महीने ही एक अन्‍य चालक दल 6 महीने बिताकर अंतरिक्ष से लौटा था। अब अगले मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाला 3 सदस्‍यीय चालक दल वहां शेनझोउ 14 कैप्सूल में दो मॉड्यूल जोड़ने के लिए जाएगा। तियांगोंग जिसे हेवनली पैलेस भी कहते हैं, उसका मुख्‍य मॉड्यूल अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। इसका काम इस साल पूरा करने की योजना है। 

पूर्व के सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने दम पर यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाला चीन तीसरा देश है। तियांगोंग चीन का तीसरा अंतरिक्ष स्टेशन है। इससे पहले साल 2011 और 2016 में भी दो स्‍टेशन लॉन्‍च किए जा चुके हैं। ध्‍यान रहे कि चीन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन से बाहर रखा गया है, क्योंकि अमेरिका को लगता है चीन का स्‍पेस प्रोग्राम वहां की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा चलाया जाता है।

चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की बात करें, तो इसने रोबोट रोवर्स को चंद्रमा पर उतारा है और एक रोवर को पिछले साल मंगल ग्रह पर पहुंचाया है। चीन के रोवर ने चंद्रमा से नमूने लेकर पृथ्‍वी पर भी पहुंचा दिया है। यह देश अब चंद्रमा पर अपने मानव मिशन की तैयारियों में जुट गया है। चीन अपने पहले रियूजेबल स्‍पेसक्राफ्ट को भी लैंड करा चुका है। हालांकि दो साल बाद भी इस सफलता से जुड़ी कोई डिटेल या फोटो शेयर नहीं की गई है। 

शेनझोउ 14 क्रू मिशन के तहत अगले 6 महीने तक 3 यात्री, अं‍तरिक्ष में रहेंगे। जब वह मिशन अपने आखिरी दौर में होगा, तो तीन और अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीनों के लिए शेनझोउ 15 से लॉन्च किया जाएगा। इस तरह दो चालक दल तीन से पांच दिनों के लिए ओवरलैप करेंगे और पहली बार स्टेशन पर 6 लोग सवार होंगे।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: China, Space programme, Tianzhou 4, Space Station, Shenzhou 14
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »