• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!

Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!

16 जीबी तक रैम वाले इस फोन में 8.1 इंच बड़ा LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!

Photo Credit: Motorola

Motorola razr fold की भारत में सेल आज से शुरू हो चुकी है।

ख़ास बातें
  • Motorola razr fold में 50MP के तीन रियर कैमरा हैं।
  • कंपनी ने शुरुआती ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस, और EMI विकल्प भी दिए हैं।
  • ICICI और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीद पर Rs 10 हजार डिस्काउंट है!
विज्ञापन

Motorola razr fold सेल शुरू हो चुकी है। Motorola razr fold भारत में आज से खरीद के लिए उपलब्ध हो चुका है। कंपनी ने हफ्ते भर पहले इसे भारतीय मार्केट में उतारा था। फोन कंपनी प्रीमियम फोल्डेबल बनकर आता है जिसमें धांसू फीचर्स मिलते हैं। 16 जीबी तक रैम वाले इस फोन में 8.1 इंच बड़ा LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। फोन में तीन कैमरा हैं और 8K तक वीडियो रिकॉर्डिंग का शानदार फीचर है। यह 6000mAh बैटरी से लैस किया गया है और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और पहली सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से। 

Motorola razr fold Sale Price, Offers in India

Motorola razr fold की भारत में सेल आज से शुरू हो चुकी है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। खरीद के साथ कंपनी ने शुरुआती ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस, और EMI विकल्प भी दिए हैं। Motorola razr fold का बेस 12GB + 256GB वेरियंट 1,49,999 रुपये में आता है। फोन का 16GB + 512GB वेरिएंट भारत में 1,59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही 16GB + 512GB FIFA Edition भी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये है।

Motorola razr fold पर जबरदस्त बैंक ऑफर का लाभ आप उठा सकते हैं। ICICI और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 10 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट आ पा सकते हैं। IDBI और KOTAK बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 12500 रुपये तक का डिस्काउंट लिस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, Mobikwik UPI से पेमेंट करने पर 1500 रुपये तक कैशबैक भी मिल सकता है। ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Motorola razr fold Specifications

Motorola razr fold में 8.1 इंच बड़ा LTPO Extreme AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन में 6.6 इंच बड़ा कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही Dolby Vision, HDR10+ जैसे फीचर्स भी हैं। Razr fold में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। ग्राफिक्स के लिए Adreno A829 GPU और Hexagon NPU मिलता है। 

फोन Android 16 पर रन करता है। इसके साथ में कंपनी ने 7 साल तक OS अपग्रेड्स और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। Motorola razr fold में 50MP के तीन कैमरा हैं। पहला, 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर हैं, दूसरा 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा 50MP Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision रिकॉर्डिंग और Ultra HDR सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP और 32MP के दो फ्रंट कैमरा दिए गए हैं। 

फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 80W वायर्ड और 50W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का वजन 243 ग्राम है। यह IP48 और IP49 रेटिंग से लैस किया है जिससे धूल और पानी से बचाव किया जा सके। Google Gemini, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर, Sound by Bose ट्यूनिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स
  2. Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!
  3. Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
  4. Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!
  5. U&i ने नए नैकबैंड, पावरबैंक, कार चार्जर किए लॉन्च, कीमत Rs 399 से शुरू
  6. Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ
  7. Lenovo Legion Y70 (2026) हुआ 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »