कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
NASA की JPL ने आज धरती के करीब आने वाले पांच एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।
एस्टरॉयड का खतरा लगातार पृथ्वी पर मंडराता रहता है। आज एक बार फिर से एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले हैं। ये खगोलीय पिंड लगातार अंतरिक्ष में परिक्रमा करते रहते हैं और ग्रहों के करीब से होकर गुजरते हैं। किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट तब जारी किया जाता है जब वह पृथ्वी के बहुत अधिक करीब से होकर गुजरने वाला हो। NASA ने 5 एस्टरॉयड के धरती के पास होकर गुजरने की चेतावनी जारी की है।
NASA की JPLने आज धरती के करीब आने वाले पांच एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। ये एस्टरॉयड 9 मई को एक के बाद एक, धरती के पास से गुजरने वाले हैं। एस्टरॉयड 2026 JO धरती के करीब आने वाला है। इसका साइज 27 फीट है जो कि किसी बस जितना बड़ा है। जब यह पृथ्वी के सबसे पास होगा तो इसकी दूरी लगभग 1.34 लाख किलोमीटर होगी।
एस्टरॉयड 2026 JY भी धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 22 फीट का बताया गया है। यह एक बस जितना बड़ा है। यह धरती के काफी करीब आने वाला है और इसकी दूरी धरती से 11.10 लाख किलोमीटर रह जाएगी। इसके अलावा एस्टरॉयड 2026 JQ भी धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। इसका साइज 29 फीट का बताया गया है। यह एक मकान के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी 19.7 लाख किलोमीटर रह जाएगी।
9 मई को ही एक और एस्टरॉयड भी पृथ्वी के करीब बढ़ रहा होगा। इसका नाम 2020 GE3 बताया गया है। इसका साइज 67 फीट बताया गया है। यह किसी मकान के जितना बड़ा है। जब यह धरती के करीब से गुजर रहा होगा तो इसकी दूरी 42.60 लाख किलोमीटर रह जाएगी। 5वां एस्टरॉयड 2026 JB बताया गया है। यह 160 फीट बड़ा एस्टरॉयड है जो 8.6 लाख किलोमीटर दूर से गुजरने वाला है। हालांकि नासा की ओर से इनमें से किसी भी एस्टरॉयड के लिए धरती से टकराने की बात नहीं कही गई है। लेकिन अगर कोई बड़ा एस्टरॉयड धरती की ओर आकर्षित हो जाता है तो यह बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999