• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च

Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च

Google ने I/O 2026 में Search के लिए बड़े AI अपडेट्स पेश किए हैं। कंपनी ने नया intelligent Search box, AI agents और मल्टी-मोडल सर्च फीचर्स दिखाए।

Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च

Photo Credit: Google

Google ने Search के लिए नया AI आधारित intelligent Search box पेश किया

ख़ास बातें
  • Google Search में Gemini 3.5 Flash-बेस्ड intelligent Search box जोड़ा गया
  • यूजर्स अब फोटो, वीडियो और Chrome टैब्स से भी सर्च कर सकेंगे
  • Google ने AI agents और एजेंटिक बुकिंग फीचर्स भी पेश किए
विज्ञापन

Google अपने Search सिस्टम को अब सिर्फ लिंक दिखाने वाले प्लेटफॉर्म से आगे ले जाना चाहती है। Google I/O 2026 के दौरान कंपनी ने Search में बड़े AI बदलावों की घोषणा की। Google का कहना है कि पिछले 25 साल में Search box में यह सबसे बड़ा बदलाव है। नए अपडेट्स के साथ यूजर्स अब ज्यादा नैचुरल तरीके से सवाल पूछ सकेंगे और AI उनकी जरूरत के हिसाब से जवाब, सजेशन्स और दूसरी जानकारी दिखाएगा।

Google ने नया intelligent Search box पेश किया है, जो Gemini 3.5 Flash मॉडल पर आधारित है। Google के मुताबिक यह नया सिस्टम यूजर के सवाल को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेगा। इसके अलावा Search box अब पहले से बड़ा और डायनामिक होगा, ताकि यूजर्स लंबे और डिटेल सवाल आसानी से लिख सकें।

Google ने Search में मल्टी-मोडल सपोर्ट भी जोड़ा है। यानी यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो, फाइल्स और Chrome टैब्स की मदद से भी सर्च कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि AI आधारित जवाबों के साथ पारंपरिक Search results भी दिखते रहेंगे।

इवेंट के दौरान Google ने यह भी पुष्टि की कि Gemini 3.5 Flash अब AI Mode का डिफॉल्ट मॉडल बन गया है। कंपनी के मुताबिक नया मॉडल तेज रिस्पॉन्स के साथ बेहतर रीजनिंग, कोडिंग और एजेंटिक क्षमताएं देने के लिए तैयार किया गया है। यूजर्स AI Overviews से सीधे फॉलो-अप सवाल भी पूछ सकेंगे।

Google अब Search में AI एजेंट्स भी जोड़ रही है। कंपनी के मुताबिक ये AI सिस्टम बैकग्राउंड में लगातार जानकारी ट्रैक कर सकते हैं और यूजर्स के लिए रिसर्च जैसे काम संभाल सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर शॉप ढूंढ रहा है या किसी खास स्मार्टफोन रिलीज पर नजर रखना चाहता है, तो AI एजेंट वेब पर लगातार नजर रखकर अपडेट भेज सकते हैं।

फिलहाल इन्फॉर्मेशन एजेंट को इस साल गर्मियों में Google AI Pro और Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा Google ने बताया कि अब Search कस्टम विजुअल लेआउट्स, ग्राफ्स, टेबल्स और इंटरैक्टिव इंटरफेसेज भी तैयार कर सकेगा। यह फीचर Google Antigravity और Gemini 3.5 Flash की मदद से काम करेगा। वहीं Personal Intelligence फीचर को अब 200 से ज्यादा देशों और 98 भाषाओं तक बढ़ाया जा रहा है। यूजर्स Gmail और Google Photos जैसी सर्विसेज को AI Mode से कनेक्ट कर सकेंगे, जबकि Google Calendar सपोर्ट बाद में जोड़ा जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »