U&i ने नए नैकबैंड, पावरबैंक, कार चार्जर किए लॉन्च, कीमत Rs 399 से शुरू

नई सीरीज के ये प्रोडक्ट्स अफॉर्डेबल प्राइसिंग में आए हैं। नैकबैंड में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है।

U&i ने नए नैकबैंड, पावरबैंक, कार चार्जर किए लॉन्च, कीमत Rs 399 से शुरू

Photo Credit: U&i

U&i की ओर से नए नैकबैंड, पावरबैंक, और कार चार्जर लॉन्च किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • प्रोडक्ट्स कंपनी ने अपनी Entry Star सीरीज में पेश किए हैं।
  • नैकबैंड में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है।
  • Entry Star 172 पावरबैंक में 10 हजार mAh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

U&i की ओर से नए नैकबैंड, पावरबैंक, और कार चार्जर लॉन्च किए गए हैं। ये प्रोडक्ट्स कंपनी ने अपनी Entry Star सीरीज में पेश किए हैं। लॉन्च के तहत Entry Star 156 ANC नैकबैंड, Entry Star 172 पावरबैंक, और तीन कार चार्जर मार्केट में उतारे गए हैं। नई सीरीज के ये प्रोडक्ट्स अफॉर्डेबल प्राइसिंग में आए हैं। नैकबैंड में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन है। ये 50 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। Entry Star 172 पावरबैंक में 10 हजार mAh बैटरी दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं सभी प्रोडक्ट्स की कीमत और खास फीचर्स के बारे में। 

U&i Entry Star 156 Neckband

Entry Star 156 नैकबैंड कंपनी का लेटेस्ट ऑडियो वियरेबल है जिसमें बैकग्राउंड नॉइज कैंसिलेशन प्राभावी रूप से काम करता है। यह एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट-इन 4 मोड वॉइस चेंजर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकता है। इसके अलावा यह 100 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। कंपनी ने इसे ब्लैक, ब्लू, और ग्रीन कलर में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 799 रुपये है। 

U&i Entry Star सीरीज में नए नैकबैंड लॉन्च किए गए हैं

U&i Entry Star सीरीज में नए नैकबैंड लॉन्च किए गए हैं
Photo Credit: U&i

U&i Entry Star 172 Powerbank

U&i Entry Star 172 पावरबैंक कंपनी का अफॉर्डेबल पावर बैंक है। यह पोर्टेबल डिजाइन में आता है और 10000mAh बैटरी से लैस है। इसमें 17W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी पोर्ट्स में दो यूएसबी पोर्ट हैं, और सिंगल टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 599 रुपये है। 

Entry Star Car Chargers

कंपनी ने नए कार चार्जर पेश किए हैं जो तीन मॉडल्स में आए हैं। Entry Star 159 (UiCC 3330) में कंपनी ने स्मार्ट चिप पावर मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया है। यह क्विक चार्ज को सपोर्ट करता है और पावर डिलीवरी भी सपोर्ट करता है। इसमें USB to Type-C केबल मिलती है। इसकी कीमत 549 रुपये है। 

Entry Star 165 (UiCC 3375) कार चार्जर कंपनी का हैवी ड्यूटी कार चार्जर है। यह कॉम्पेक्ट साइज में आता है। इसमें भी यूएसबी टू टाइप-सी केबल का सपोर्ट दिया गया है। कीमत 499 रुपये है। 

Entry Star 168 (UiCC 3357) कंपनी का लेटेस्ट कार चार्जर है जिसमें डुअल पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। यह क्विक चार्ज और पावर डिलीवर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें टाइप सी डेटा केबल मिलती है। इसकी कीमत 399 रुपये है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »