• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!

Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!

Google ने I/O 2026 में Universal Cart फीचर पेश किया है, जो Gemini AI की मदद से अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्मार्ट शॉपिंग और डील ट्रैकिंग करेगा।

Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!

Photo Credit: Google

Google का नया Universal Cart फीचर AI की मदद से स्मार्ट शॉपिंग एक्सपीरियंस देगा

ख़ास बातें
  • Google ने I/O 2026 में Universal Cart फीचर पेश किया
  • Gemini AI बैकग्राउंड में डील्स, प्राइस कट और स्टॉक अपडेट ट्रैक करेगा
  • Universal Cart को YouTube, Gmail और Search के साथ जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

Google अब अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स को एक साथ जोड़कर ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरियंस बदलने की तैयारी में है। कंपनी ने Google I/O 2026 के दौरान Universal Cart नाम का नया AI आधारित फीचर पेश किया, जो Search, Gemini, YouTube और Gmail जैसे प्रोडक्ट्स के बीच काम करेगा। Google का कहना है कि इसका मकसद यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स में बार-बार कार्ट बनाने की जरूरत से बचाना और स्मार्ट शॉपिंग एक्सपीरियंस देना है।

नए सिस्टम में यूजर्स किसी भी Google प्लेटफॉर्म पर देखते हुए सामान को एक ही Universal Cart में जोड़ सकेंगे। यानी अगर किसी ने YouTube वीडियो देखते समय कोई प्रोडक्ट पसंद किया या Gmail में किसी डील का ईमेल देखा, तो उसे सीधे कॉमन कार्ट में सेव किया जा सकेगा। Google के मुताबिक फिलहाल यह फीचर अमेरिका में Search और Gemini ऐप के लिए रोलआउट हो रहा है, जबकि YouTube और Gmail सपोर्ट बाद में जोड़ा जाएगा।

Google ने इस फीचर में Gemini AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक Universal Cart बैकग्राउंड में खुद काम करेगा और यूजर्स के लिए कीमतों पर नजर रखेगा। अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत कम होती है, स्टॉक वापस आता है या कोई नया ऑफर मिलता है, तो सिस्टम उसकी जानकारी देगा। साथ ही यूजर्स को प्राइस हिस्ट्री और अलग-अलग मर्चेंट ऑफर्स भी दिखाए जाएंगे।

कंपनी इस फीचर को सिर्फ कॉमन शॉपिंग कार्ट तक सीमित नहीं रखना चाहती। Google ने बताया कि Universal Cart कॉन्टेक्स्ट-बेस्ड सजेशन्स भी देगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर गेमिंग PC के पार्ट्स खरीद रहा है, तो सिस्टम कंपेटिबल कंपोनेंट्स के बारे में भी सर्च कर सकेगा और गलत कॉन्फिगरेशन होने पर दूसरे ऑप्शन सुझाएगा।

Google Wallet भी इस पूरे सिस्टम का हिस्सा होगा। कंपनी के मुताबिक AI यूजर्स को अलग-अलग पेमेंट मैथड, लॉयल्टी बेनिफिट्स और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानकारी देगा, ताकि चेकआउट के दौरान बेहतर डील्स मिल सकें।

इसके साथ Google अपने Universal Commerce Protocol यानी UCP सिस्टम का भी विस्तार कर रही है। कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में इसे Canada और Australia में शुरू किया जाएगा, जबकि बाद में UK में भी रोलआउट होगा। इसके अलावा YouTube, होटल बुकिंग और फुड डिलीवरी सर्विसेज में भी UCP आधारित चेकआउट सिस्टम जोड़ा जाएगा। Google के मुताबिक Universal Cart और UCP फीचर Nike, Walmart, Sephora, Target, Wayfair और कई Shopify मर्चेंट्स के साथ काम करेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »