Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स

Samsung और Google ने मिलकर Google I/O 2026 में नए इंटेलिजेंट आईवियर को पेश कर दिया है।

Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स

Photo Credit: Samsung/Google

Samsung Google इंटेलिजेंट आईवियर में AI फीचर्स का सपोर्ट है।

ख़ास बातें
  • Samsung Google इंटेलिजेंट आईवियर में कंफर्ट और स्टाइल मिलता है।
  • Samsung Google इंटेलिजेंट आईवियर में एडवांस एआई फीचर्स दिए गए हैं।
  • Samsung Google इंटेलिजेंट आईवियर इस साल के आखिर में लॉन्च होंगे।
विज्ञापन

Samsung और Google ने मिलकर Google I/O 2026 में नए इंटेलिजेंट आईवियर को पेश कर दिया है। इन स्मार्ट ग्लास को आईवियर पार्टनर जेंटल मॉन्स्टर और वारबी पार्कर के साथ मिलकर तैयार किया गया है। मोबाइल फोन के साथ एक कंपेनियन डिवाइस के तौर पर काम करने के लिए डिजाइन किए गए ये नए आईवियर यूजर्स को वॉयस इंटरेक्शन के जरिए मदद पाने और अपने फोन से आसानी से कनेक्ट होने की सुविधा प्रदान करते हैं। आइए इंटेलिजेंट आईवियर के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Google स्मार्ट ग्लासेज कब होंगे पेश

स्मार्ट ग्लासेज का पहला कलेक्शन इस साल के आखिर में चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। आने वाले महीनों में इन इंटेलिजेंट हाईवियर को लेकर अतिरिक्त जानकारी की घोषणा की जाएगी।

Samsung Google स्मार्ट ग्लासेज की खासियतें

आईवियर पार्टनर्स के साथ मिलकर तैयार किए गए इंटेलिजेंट आईवियर एडवांस एआई फीचर्स के साथ कंफर्ट और स्टाइल को लेकर आते हैं। सैमसंग की हार्डवेयर इंजीनियरिंग और गूगल की AI टेक्नोलॉजी को प्रीमियम आईवियर डिजाइन के साथ इंटीग्रेट किया गया है। हर आईवियर ब्रांड डिवाइस के लिए एक यूनिक डिजाइन प्रदान करता है। फैशन आईवियर कंपनी जेंटल मॉन्स्टर काफी यूनिक और एस्थेटिक स्टाइल पेश प्रस्तुत है, वहीं वारबी पार्कर रिफाइन और टाइमलेस डिजाइन लेकर आता है।

इन इंटेलिजेंट आईवियर को यूजर्स को रियल टाइम में दुनिया को समझने के लिए तैयार किया गया है। ये यूजर्स के हैंड्स को फ्री रखते हुए और फोकस करते हुए डेली मदद प्रदान करते हैं। यूजर्स केवल अपनी आवाज से जेमिनी से पूछकर नेविगेशन एसिस्टेंट पा सकते हैं, पैदल चलते हुए आस-पास के कॉफी शॉप जैसे सुझाव पा सकते हैं या पिकअप के लिए ऑर्डर भी दे सकते हैं। यूजर्स जरूरी मैसेज की छोटी नोटिफिकेशन भी पा सकते हैं और अपने कैलेंडर में इवेंट जोड़ सकते हैं। अन्य फीचर्स स्पीकर की आवाज से मेल खाने वाले ऑडियो के साथ रीयल-टाइम ट्रांसलेशन, यूजर्स की नजर में मीनू या साइन पर टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने की सुविधा भी शामिल है। गैलेक्सी इकोसिस्टम के साथ आसानी से काम करते हुए यह डिवाइस यूजर्स को अपने फोन को बाहर निकाले बिना ही डेली के टास्क को आसानी से मैनेज करने या फोटो क्लिक करने में मदद करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Google Intelligent Eyewear, Samsung, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »