20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

ब्लूटूथ स्पीकर में 2000mAh की बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप दे सकता है।

20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: JD.com

Asus Adol ब्लूटूथ स्पीकर में दो बेस ड्राइवर लगे हैं और एक समर्पित ट्विटर मिल जाता है।

ख़ास बातें
  • Adol ब्लूटूथ स्पीकर में कंपनी ने ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी दी है।
  • इसमें IPX7 रेटिंग मिलती है जिससे यह वाटर रसिस्टेंट बन जाता है।
  • स्पीकर में 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज मिल जाती है।
विज्ञापन

Asus ने अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर Adol मार्केट में पेश किया है। यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है जो 20W की ऑडियो आउटपुट दे सकता है। स्पीकर में एक बिल्ट-इन स्ट्रैप भी दिया गया है और यह आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसमें दो बेस ड्राइवर लगे हैं और एक समर्पित ट्विटर मिल जाता है। कंपनी ने इसमें IPX7 रेटिंग दी है। Bluetooth 6.0 की कनेक्टिविटी से यह लैस होकर आता है। बैटरी के मामले में 10 घंटे तक का सिंगल चार्ज बैकअप इसमें बताया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Asus Adol Bluetooth Speaker Price

Asus Adol ब्लूटूथ स्पीकर को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। स्पीकर की कीमत 239 युआन (लगभग 3400 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से खरीदा जा सकता है। स्पीकर को चार रंगों में पेश किया गया है जिसमें Meteorite Gray, Rose Gold Pink, Sage Green, और Iris Purple का ऑप्शन मिल जाता है। 

Asus Adol Bluetooth Speaker Specifications

Asus Adol ब्लूटूथ स्पीकर एक पोर्टेबल स्पीकर है। ब्लूटूथ स्पीकर में दो बेस ड्राइवर लगे हैं और एक समर्पित ट्विटर मिल जाता है। यह कॉम्पेक्ट साइज में आता है। इसके डाइमेंशन 142x86x57mm के हैं और वजन 480 ग्राम का है। यह एक बैकपैक में बहुत आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसके अंदर बिल्ट-इन स्ट्रैप भी मिलता है जिससे इसे हाथ में लटका सकते हैं। 

Adol ब्लूटूथ स्पीकर में कंपनी ने ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी दी है। इसमें IPX7 रेटिंग मिलती है जिससे यह वाटर रसिस्टेंट बन जाता है। इसमें RGB लाइटिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे इसमें म्यूजिक सुनना और भी रोचक बन सकता है। गाने की बीट्स के साथ इसकी लाइट्स सिंक हो जाती हैं। इसके लिए इसमें पांच तरह के लाइटिंग मोड दिए गए हैं। 

स्पीकर में 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज मिल जाती है। इसके अलावा इसमें TF कार्ड स्लॉट भी मिल जाता है। बिना ब्लूटूथ भी यह गाने बजा सकता है। साथ ही वायर्ड कनेक्शन के लिए AUX इनपुट भी दिया गया है। इसमें एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है जिससे हैंड्सफ्री कॉलिंग भी रिसीव की जा सकती है। ब्लूटूथ स्पीकर में 2000mAh की बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप दे सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »