• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 32613 Km/घंटा की रफ्तार से आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा एक एस्‍टरॉयड, जानें कितना खतरनाक है

32613 Km/घंटा की रफ्तार से आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा एक एस्‍टरॉयड, जानें कितना खतरनाक है

Asteroid : एस्‍टरॉयड्स को मॉनिटर करना वैज्ञानिकों के लिए जरूरी हो जाता है। अगर इनकी दिशा बदल जाए, तो यह हमारे ग्रह से टकरा सकते हैं।

32613 Km/घंटा की रफ्तार से आज पृथ्‍वी के करीब आ रहा एक एस्‍टरॉयड, जानें कितना खतरनाक है

Asteroid : ‘एस्‍टरॉयड 2023 GR’ से पृथ्‍वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक इसे तब तक मॉन‍िटर करते रहेंगे, जबतक यह हमारे ग्रह से बहुत दूर नहीं चला जाता।

ख़ास बातें
  • 60 मीटर आकार है एस्‍टरॉयड 2023 GR का
  • यह 71 लाख किलोमीटर तक आएगा पृथ्‍वी के करीब
  • पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक’ है
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroids) का पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने आज यानी मंगलवार के लिए एक अपडेट रिलीज किया है। नासा ने उन एस्‍टरॉयड्स के बारे में बताया है, जो आज हमारे ग्रह के करीब आ रहे हैं। इनमें से ‘एस्‍टरॉयड 2023 GR' पर वैज्ञानिकों की विशेष नजर है। लगभग 60 मीटर आकार की यह चट्टानी आफत जब हमारी पृथ्‍वी के करीब आएगी, तब दोनों के बीच दूरी सिमटकर महज 71 लाख किलोमीटर के आसपास रह जाएगी। आपको यह दूरी बहुत ज्‍यादा लग सकती है, लेकिन अंतरिक्ष की विशालता के आगे कुछ भी नहीं। यही वजह है कि ‘2023 GR' नाम का एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के लिए ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल है। 

एस्‍टरॉयड्स को मॉनिटर करना वैज्ञानिकों के लिए जरूरी हो जाता है। अगर इनकी दिशा बदल जाए, तो यह हमारे ग्रह से टकरा सकते हैं। ऐसी स्थिति में बड़ी तबाही हो सकती है। माना जाता है कि करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड की टक्‍कर के बाद मचे विनाश से हुआ था।  

हालांकि ‘एस्‍टरॉयड 2023 GR' से पृथ्‍वी को कोई खतरा नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक इसे तब तक मॉन‍िटर करते रहेंगे, जबतक यह हमारे ग्रह से बहुत दूर नहीं चला जाता। मौजूदा वक्‍त में यह एस्‍टरॉयड लगभग 32 हजार 613 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से सफर कर रहा है। यह आज पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा। आकार में यह एक विमान के जितना बड़ा है। यह एस्‍टरॉयड्स के उन ग्रुपों से संबंधित है, जो पृथ्‍वी और मंगल ग्रह के बीच रहते हैं और सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। 

एस्‍टरॉयड जब पृथ्‍वी के करीब आते हैं, तो वैज्ञानिक इनके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी को देखते हैं। इसके लिए सैटेलाइट और रडार की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ड में परिक्रमा करते हैं, लेकिन कई एस्‍टरॉयड की कक्षाएं ऐसी होती हैं, जो पृथ्‍वी के पास से गुजरती हैं। पृथ्वी के कक्षीय पथ को पार करने वाले एस्‍टरॉयड को अर्थ-क्रॉसर्स के रूप में जाना जाता है।

जब किसी एस्‍टरॉयड की खोज होती है, तो उसका नामकरण इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन कमिटी करती है। नाम कुछ भी हो सकता है, लेकिन साथ में एक नंबर भी उसमें जोड़ा जाता है जैसे- (99942) एपोफिस। कलाकारों, वैज्ञानिकों, ऐतिहासिक पात्रों के नाम पर भी एस्‍टरॉयड का नाम रखा जाता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »