• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Asteroid अलर्ट! 530 फुट की विशाल अंतरिक्ष चट्टान आज आ रही पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगी तबाही?

Asteroid अलर्ट! 530 फुट की विशाल अंतरिक्ष चट्टान आज आ रही पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगी तबाही?

Asteroid alert : आज यानी 23 नवंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। तब दोनों के बीच की दूरी सिर्फ 11 लाख किलोमीटर रह जाएगी।

Asteroid अलर्ट! 530 फुट की विशाल अंतरिक्ष चट्टान आज आ रही पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचा देगी तबाही?

Asteroid alert : नासा ने बताया है कि यह एस्‍टरॉयड 48580 किलोमीटर प्रति घंटे की चौंकाने वाली स्‍पीड से सफर कर रहा है।

ख़ास बातें
  • क्षुद्रग्रह 2005 LW3 साइज में बड़ा एस्‍टरॉयड है
  • यह संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल है
  • हालांकि इसके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है
विज्ञापन
एस्‍टरॉयड्स (Asteroid) का पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। हाल के महीनों में हमने कई चट्टानी आफतों को हमारे ग्रह के नजदीक से गुजरते हुए देखा है। इनमें से कई ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में शामिल थीं। अब एक और एस्‍टरॉयड, पृथ्‍वी के करीब आ रहा है। यह चिंता बढ़ाने वाली बात है क्‍योंकि नासा (Nasa) ने एक बार फ‍िर अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट आने वाले एस्‍टरॉयड के आकार को लेकर है। क्षुद्रग्रह 2005 LW3 (Asteroid 2005 LW3) का आकार 530 फुट है, जो हमारी पृथ्‍वी को तबाह कर सकता है। आइए जानते हैं इस मामले की प्रमुख डिटेल्‍स। 

नासा के प्‍लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफ‍िस ने चेतावनी जारी की है कि एक विशालकाय एस्‍टरॉयड आज पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। चिंता की बात है कि यह हमारे ग्रह के बहुत करीब तक आएगा। ऐसे एस्‍टरॉयड जो 80 लाख किलोमीटर या उससे भी कम दूरी के साथ पृथ्‍वी के नजदीक आते हैं, उन्‍हें ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा जाता है। ये चट्टानी आफतें अगर हमारे ग्रह के गुरुत्‍वाकर्षण क्षेत्र में आ जाएं या फंस जाएं, तो पृथ्‍वी से टकराकर महाविशान ला सकती हैं। 

Asteroid 2005 LW3 ऐसे ही एस्‍टरॉयड्स की कै‍टिगरी में शामिल है। आज यानी 23 नवंबर को यह पृथ्वी के सबसे करीब आएगा। तब दोनों के बीच की दूरी सिर्फ 11 लाख किलोमीटर रह जाएगी। यह आकार में एक बड़ा एस्‍टरॉयड है। इसका साइज  426 फीट से 918 फीट के बीच होने का अनुमान है। नासा ने बताया है कि यह एस्‍टरॉयड 48580 किलोमीटर प्रति घंटे की चौंकाने वाली स्‍पीड से सफर कर रहा है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह एस्‍टरॉयड अपोलो ग्रुप से संबंधित है। 5 जून 2005 को इसे खोजा गया था। सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में इसे 625 दिन लगते हैं। Asteroid 2005 LW3 जब सूर्य की परिक्रमा करता है, तब सूर्य से इसकी अधिकतम दूरी 313 मिलियन किलोमीटर और निकटतम दूरी 115 मिलियन किलोमीटर होती है। 

एस्‍टरॉयड्स को लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। वैज्ञानिक अभी तक 11 लाख 13 हजार 527 एस्‍टरॉयड का पता लगा चुके हैं। Asteroid 2005 LW3 को लेकर नासा अलर्ट कर चुकी है। हालांकि इसके पृथ्‍वी से टकराने की संभावना नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  3. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  4. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  5. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  6. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  7. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  8. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  9. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »