क्‍या मंगल ग्रह पर मौजूद है एलियन? जानें इस तस्‍वीर का सच

राइटर ने दावा किया कि ‘एलियन’ 1 फुट लंबा था और लेटा हुआ था। उसकी ऊपरी छाती, गर्दन और चेहरा गुलाबी था।

क्‍या मंगल ग्रह पर मौजूद है एलियन? जानें इस तस्‍वीर का सच

Photo Credit: Scott C Waring/Nasa via Independent

वहीं लेकिन Independent की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कोई वैज्ञानिक सफलता नहीं है। सिर्फ एक ट्रिक है।

ख़ास बातें
  • नासा की एक इमेज को टटोलने के बाद किया गया दावा
  • ब्‍लॉग राइटर ने मंगल ग्रह पर एलियन की मौजूदगी का किया दावा
  • हालांकि एक रिपोर्ट का कहना है कि यह सिर्फ एक ट्रिक है
विज्ञापन
पृथ्‍वी से बाहर जीवन की बात आती है, तो सबसे पहले जेहन में आते हैं एलियंस  (alien)। ऐसे दावों की भरमार है, जो कहते हैं कि एलियंस की भी अपनी एक दुनिया है। पृथ्‍वी पर भी एलियंस के आने के दावे हमने कई रिपोर्ट्स में पढ़े हैं। ताजा दावा मंगल (Mars) ग्रह को लेकर किया गया है। सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के अनुसार, नासा के मार्स रोवर पर्सवेरेंस (Perseverance) ने मंगल ग्रह पर एक एलियन को देखा है। यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब एक ब्लॉग राइटर ने सुझाया कि उसने मंगल ग्रह पर एक लटके हुए व्यक्ति को देखा। दावा किया कि नासा के रोवर ने पिछले साल जो इमेज भेजी थीं, उनमें से एक में चट्टानों के बीच सतह पर एलियन लेटा हुआ था। इस पर कई लोगों ने कहा कि यह मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत को साबित करता है। हालांकि सच्‍चाई यह है कि वह कोई ‘एलियन' नहीं है।  

UFO Sightings Daily blog में लिखते हुए स्कॉट सी वारिंग ने कहा कि उन्हें नासा की तस्वीरें खंगालना पसंद है। दावा किया कि उन्‍हें कुछ अनोखा मिला, जो जीवन का 100 फीसदी प्रूफ है। नासा के मार्स रोवर को देखने के लिए एक व्यक्ति लेटा हुआ है। 

अपने ब्‍लॉग में वारिंग ने उस कथित एलियन के बारे में भी बताया। कहा कि ‘एलियन' 1 फुट लंबा था और लेटा हुआ था। उसकी ऊपरी छाती, गर्दन और चेहरा गुलाबी था। उसने गहरे रंग का सूट पहना था। कहा कि उसके कंधे पर ग्रे कलर की कोई चीज है। अटकलों से भरी इस इमेज को ऑनलाइन GigaPan पर देखा जा सकता है। 

लेखक ने उस इमेज में एलियन मौजूद होने का भरसक दावा किया, लेकिन Independent की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कोई वैज्ञानिक सफलता नहीं है। सिर्फ एक ट्रिक है, जिसका इस्तेमाल करके मंगल ग्रह पर जीवन के बारे में कई बार दावा किया जा चुका है। इस घटना को ‘पेरिडोलिया' के रूप में जाना जाता है। यह वैसा ही है, जैसे इंसान बादलों या तारों में कई बार काल्‍पनिक चीजों को देखता है। अक्‍सर लोग जब इस तरह की इमेज देखते हैं, तो भटक जाते हैं। हाल ही में Chinese Yutu-2 चंद्रमा पर एक ‘मिस्ट्री हाउस' की खोज करता हुआ दिखाई दिया था। असल में वह एक अजीब आकार की चट्टान थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »