• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अमेरिका के रहस्‍यमयी स्‍पेस प्‍लेन का रिकॉर्ड, ऑर्बिट में पूरे करने वाला है 780 दिन

अमेरिका के रहस्‍यमयी स्‍पेस प्‍लेन का रिकॉर्ड, ऑर्बिट में पूरे करने वाला है 780 दिन

पेस प्‍लेन ‘X-37B’ ने करीब तीन साल पहले जमीन पर लैंड किया था। 17 मई 2020 को इसे फ‍िर से लॉन्‍च किया गया था।

अमेरिका के रहस्‍यमयी स्‍पेस प्‍लेन का रिकॉर्ड, ऑर्बिट में पूरे करने वाला है 780 दिन

X-37B स्‍पेस प्‍लेन कई मिशन पूरे कर चुका है। अपने चौथे मिशन के तहत यह प्‍लेन 718 दिनों तक ऑर्बिट में रहा था।

ख़ास बातें
  • X-37B स्‍पेस प्‍लेन कई मिशन पूरे कर चुका है
  • हालिया मिशन को 17 मई 2020 को लॉन्‍च किया गया था
  • इसके पृथ्‍वी पर लैंड होने की तारीख भी अभी पता नहीं है
विज्ञापन
अमेरिकी सेना के रोबोटिक स्‍पेस प्‍लेन ‘X-37B' ने करीब तीन साल पहले जमीन पर लैंड किया था। उसके बाद 17 मई 2020 को इस स्‍पेस प्‍लेन को फ‍िर से लॉन्‍च किया गया। अब यह रोबोटिक स्पेस प्लेन 780 दिनों तक ऊंचाई पर रहने का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। इस रीयूजेबल प्‍लेन ने अभी 774 दिन पूरे कर लिए हैं। मानव रहित यह स्‍पेस प्‍लेन वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में उनके एक्‍सपेरिमेंट्स को रिकवर करने में मदद करता है। पिछली बार X-37B को उड़ाकर अमेरिकी वायु सेना की रिसर्च लेबोरेटरी ने अपने एक्‍सपेरिमेंट्स को पूरा किया था। उसे छोटे सैटेलाइट्स को वापस पाने में मदद मिली थी। 

जानकारी के अनुसार, X-37B स्‍पेस प्‍लेन कई मिशन पूरे कर चुका है। अपने चौथे मिशन के तहत यह प्‍लेन 718 दिनों तक ऑर्बिट में रहा था। हालिया मिशन को 17 मई 2020 को ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था। दावा है कि इस बार स्‍पेस प्‍लेन की मदद से सोलर पावर को रेडियो फ्रीक्‍वेंसी माइक्रोवेव एनर्जी में बदलने का एक्‍सपेरिमेंट किया जाना है और फाल्कनसैट-8 नाम के एक छोटे सैटेलाइट को डिप्‍लॉय किया जाना है। 

यह स्‍पेसक्राफ्ट उन बीजों का भी अध्ययन करेगा, जिनका इस्‍तेमाल अंतरिक्ष में खाना उगाने के लिए किया जा रहा है। खास बात है कि यह मिशन पृथ्‍वी पर कब लैंड करेगा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि अभी कई और एक्‍सपेरिमेंट इस स्‍पेसक्राफ्ट की मदद से पूरे होने बाकी हैं। 

पृथ्वी पर उतरने के मिशन की सही तारीख अभी भी अज्ञात है और कई प्रयोग किए जाने हैं जिन्हें अभी भी वर्गीकृत किया जाना है। इस स्‍पेसक्राफ्ट को किसी रहस्‍य की तरह देखा जाता है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी या एयरफोर्स की ओर से इसके डिजाइन आदि के बारे में बहुत ज्‍यादा जानकारी शेयर नहीं की जाती है। 

मौजूदा जानकारी बताती है कि इस स्‍पेसक्राफ्ट को बोइंग ने बनाया है। X-37B एक मानव रहित अंतरिक्ष यान है। यह पृथ्वी के ऊपर 240 से 800 किलोमीटर की दूरी पर लो-अर्थ ऑर्बिट में काम कर सकता है। स्‍पेस शटल के बाद यह पहला अंतरिक्ष यान है, जो एक्‍सपेरिमेंट्स को पृथ्‍वी पर वापस ला सकता है। किसी और देश के पास इस तरह के स्‍पेसयान के बारे में अभी जानकारी नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , science news latest, NASA, America

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »