• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट उड़ाने पर अमेरिका में केस, Elon Musk की कंपनी ने किया था ‘Starship’ लॉन्‍च टेस्‍ट

दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट उड़ाने पर अमेरिका में केस, Elon Musk की कंपनी ने किया था ‘Starship’ लॉन्‍च टेस्‍ट

Starship : पर्यावरण ग्रुप का मानना है कि FAA ने रॉकेट लॉन्‍च की वजह से होने वाले नुकसान का पूरी तरह से विश्‍लेषण नहीं किया।

दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट उड़ाने पर अमेरिका में केस, Elon Musk की कंपनी ने किया था ‘Starship’ लॉन्‍च टेस्‍ट

स्‍पेसएक्‍स ने पहला स्‍टारशिप टेस्‍ट लॉन्‍च 20 अप्रैल को साउथ टेक्‍सास के तट पर स्थित कंपनी की साइट से किया था।

ख़ास बातें
  • पर्यावरण समूहों के ग्रुप ने किया मुकदमा
  • फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन पर किया केस
  • स्‍पेसएक्‍स को दिए लाइसेंस को खत्‍म करने की मांग
विज्ञापन
एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) ने पिछले महीने दुनिया के सबसे पावरफुल रॉकेट ‘स्‍टारशिप' (Starship) का लॉन्‍च टेस्‍ट किया था। लॉन्‍च के करीब 4 मिनटों बाद स्‍टारशिप रॉकेट में विस्‍फोट हो गया था। पर्यावरण समूहों का ग्रुप इस लॉन्‍च की आलोचना कर रहा था। अब एक ग्रुप ने अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) पर मुकदमे का फैसला किया है। रिपोर्टों के अनुसार, पर्यावरण ग्रुप का मानना है कि FAA ने रॉकेट लॉन्‍च की वजह से होने वाले नुकसान का पूरी तरह से विश्‍लेषण नहीं किया। 

खबरों के अनुसार, वॉशिंगटन के फेडरल डिस्‍ट्र‍िक्‍ट कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। FAA ने स्‍पेसएक्‍स को अगले 5 साल के लिए हर साल स्‍टारशिप के 20 लॉन्‍च करने का लाइसेंस दिया है। पर्यावरण ग्रुप ने अदालत से मांग की है कि इस लाइसेंस को खत्‍म किया जाए।  

स्‍पेसएक्‍स ने पहला स्‍टारशिप टेस्‍ट लॉन्‍च 20 अप्रैल को साउथ टेक्‍सास के तट पर स्थित उसकी साइट से किया था। करीब 120 मीटर ऊंचे स्टारशिप रॉकेट ने 39 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी थी। तकनीकी खामियों के चलते 4 मिनट बाद रॉकेट को गल्‍फ ऑफ मैक्सिको के ऊपर विस्‍फोट करके उड़ा दिया गया। लॉन्‍च की वजह से स्‍पेसएक्‍स की साइट को भी नुकसान हुआ, जिसकी तस्‍वीरें भी सामने आई थीं।  

इस लॉन्‍च टेस्‍ट की तमाम संगठनों ने अलोचना की थी। सेंटर फॉर बायोलॉजिकल डायवर्सिटी, द अमेरिकन बर्ड कंजरवेंसी, द सर्फाइडर फाउंडेशन समेत अन्‍य संगठनों ने अब मुकदमा किया है। इसमें कहा गया है कि लॉन्‍च की वजह से आसपास के इलाकों में जो पार्टिकुलेट मैटर पहुंचा, वह मानकों से ज्‍यादा था।  

संगठनों का कहना है कि जिस जगह से लॉन्‍च किया गया, वह कई विलुप्‍त होती प्रजातियों का निवास स्‍थान है। रॉकेट लॉन्‍च और विस्‍फोट की घटना से आसपास के इलाके में तेज गर्मी, शोर और लाइट पॉल्‍यूशन हुआ। रिहायशी इलाकों में मलबा भी फैला।  एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, FAA ने इस मामले में टिप्‍पणी से इनकार किया है। वह स्‍टारशिप लॉन्‍च की जांच कर रहा है। जांच पूरी नहीं होने तक स्‍टारशिप के आगामी लॉन्‍च टेस्‍ट रोक दिए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »