• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 245 अरब रुपये का रॉकेट उड़ाने वाले हैं Elon Musk, 10 अप्रैल को होगा ‘स्टारशिप’ का लॉन्‍च टेस्‍ट!

245 अरब रुपये का रॉकेट उड़ाने वाले हैं Elon Musk, 10 अप्रैल को होगा ‘स्टारशिप’ का लॉन्‍च टेस्‍ट!

Elon Musk : माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह का सफर तय करेगा।

245 अरब रुपये का रॉकेट उड़ाने वाले हैं Elon Musk, 10 अप्रैल को होगा ‘स्टारशिप’ का लॉन्‍च टेस्‍ट!

Elon Musk : एलन मस्‍क पहले ही कह चुके हैं कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप में विस्फोट होने की 50 फीसदी संभावना है।

ख़ास बातें
  • 10 अप्रैल को टेक्सास में हो सकता है लॉन्‍च टेस्‍ट
  • मंंगल और मून मिशन के लिए अहम है यह लॉन्‍च
  • एलन मस्‍क की कंपनी करने जा रही है लॉन्‍च
विज्ञापन
एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) अपने नए रॉकेट ‘स्टारशिप' (Starship) के लॉन्‍च टेस्‍ट की तैयारी कर रही है। इसे दुनिया का सबसे भारी और महंगे रॉकेटों में से एक बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, करीब 3 बिलियन डॉलर यानी 245 अरब रुपये कीमत का ‘स्टारशिप' वीकल 10 अप्रैल को टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स की साइट से उड़ान भर सकता है। अगर वाकई में ऐसा है, तो ‘स्टारशिप' की लॉन्‍च टेस्‍ट में अब बस 5 दिन बाकी रह गए हैं। माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह का सफर तय करेगा। 

डेली मेल ने अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के हवाले से लिखा है कि 10 अप्रैल यानी सोमवार को टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स की साइट से स्टारशिप रॉकेट उड़ान भरेगा। हालांकि एलन मस्‍क की कंपनी को इसके लिए अभी तक लॉन्‍च लाइसेंस नहीं मिला है। सोमवार तक लाइसेंस दिया जा सकता है। एलन मस्‍क पहले ही कह चुके हैं कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप में विस्फोट होने की 50 फीसदी संभावना है। उन्‍होंने कहा था कि लॉन्च 'उबाऊ नहीं होगा।

अगर स्‍पेसएक्‍स अपने लॉन्‍च में सफल होती है, तो भविष्‍य में इस रॉकेट की मदद से इंसानों और जरूरी साजो-सामान को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा। ऐसा हुआ तो इंसान सिर्फ पृथ्‍वी तक सीमित ना होकर म‍ल्‍टीप्‍लैनेटरी प्रजाति बन जाएगा। एफएए के अनुसार, स्‍टारशिप के ऑर्बिटल लॉन्‍च की प्राइमरी अनुमानित तारीख 10 अप्रैल है, जबकि बैकअप के तौर पर 11 व 12 अप्रैल की तारीखें भी तय की गई हैं। 

सोमवार को होने वाले लॉन्‍च से जुड़ी जानकारी रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है। जिस शख्‍स ने जानकारी शेयर की, उसने अपना नाम नहीं बताने को कहा है। एलन मस्‍क ने बीते दिनों कहा था कि लॉन्‍च अप्रैल के तीसरे सप्‍ताह में होगा, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि उससे पहले ही स्‍टारशिप रॉकेट उड़ान भर सकता है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि स्‍पेसएक्‍स ने इस पर कुछ नहीं कहा है। 
 

रीयूजेबल रॉकेट है स्‍टारशिप

रिपोर्टों के अनुसार, स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 
 

किस तरह होगा रॉकेट का परीक्षण 

स्पेसएक्स काफी वक्‍त से ‘स्टारशिप' के प्रोटोटाइप को टेस्‍ट कर रही है। स्‍टारशिप रॉकेट की एक पूर्ण आर्बिटल टेस्‍ट फ्लाइट अभी बाकी है। एलन मस्‍क और स्‍पेसएक्‍स इसे 2022 तक करने का लक्ष्‍य लेकर चल रहे थे, जिसमें देर हुई है। 10 अप्रैल को टेस्‍ट फ्लाइट लॉन्‍च होती है, तो यह कुछ इस तरह से होगी। 

लॉन्‍च के फौरन बाद ‘सुपर हेवी बूस्टर' स्‍टारशिप से अलग हो जाएगा। वह लॉन्‍च साइट से 20 मील दूर समुद्र में बनाए गए बेस पर लैंड करेगा। वहीं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ान जारी रहेगी। करीब 90 मिनट की स्‍पेसफ्लाइट हवाई द्वीप में काउई से लगभग 60 मील उत्तर-पश्चिम में प्रशांत महासागर में लैंड करेगी। अगर लॉन्‍च कामयाब होता है, तो स्‍टारशिप अकेला रॉकेट नहीं होगा। कंपनी ऐसे कई रॉकेट बनाने की योजना पर काम कर रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »