Aditya L1 Mission Live Stream : 42 घंटे बाकी! भारत के पहले सूर्य मिशन को यहां देखें लाइव

Aditya L1 Mission Live Stream : चंद्रयान-3 मिशन की तरह ही आदित्‍य एल1 मिशन का भी लाइव टेलिकास्‍ट ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

Aditya L1 Mission Live Stream : 42 घंटे बाकी! भारत के पहले सूर्य मिशन को यहां देखें लाइव

Photo Credit: ISRO

‘आदित्य-एल1' मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्‍च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • 2 सितंबर को लॉन्‍च होगा आदित्‍य एल 1 मिशन
  • इसे यूट्यूब समेत इसरो के प्‍लेटफॉर्म्‍स पर लाइव देखा जा सकेगा
  • श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्‍च किया जाएगा मिशन
विज्ञापन
Chandrayaan-3 मिशन की कामयाबी में झूम रहे भारत को अब से 42 घंटे बाद एक और सफलता मिलने वाली है! देश का पहला सूर्य मिशन ‘आदित्‍य' (Aditya L1) 2 सितंबर को लॉन्‍च होने जा रहा है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) एक और इतिहास रचने के करीब पहुंच गई है। ‘आदित्य-एल1' मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्‍च किया जाएगा। इस लॉन्‍च को आप लाइव (Aditya L1 Mission Live Streaming details) देख सकते हैं।  
 

Aditya L1 Mission कितने बजे लॉन्‍च होगा?

इसरो के अनुसार, भारत के पहले सूर्य मिशन को 2 सितंबर की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्‍च किया जाएगा। इसरो इस लॉन्‍च का लाइव टेलिकास्‍ट करेगी। 
 

Aditya L1 Mission का लॉन्‍च ऑनलाइन लाइव कहां देखें?  

चंद्रयान-3 मिशन की तरह ही आदित्‍य एल1 मिशन का भी लाइव टेलिकास्‍ट ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसरो के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और फेसबुक पेज पर इसका लाइव टेलिकास्‍ट दिखाया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप लाइव लॉन्‍च देख सकते हैं। 

यह भारत का पहला सौर मिशन है। मिशन के तहत एक स्‍पेसक्राफ्ट को सूर्य के कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परत) का ऑब्‍जर्वेशन करने के लिए भेजा जाएगा। स्‍पेसक्राफ्ट, पृथ्‍वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर एल1 पॉइंट (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु) पर सूर्य को मॉन‍िटर करेगा।



आदित्‍य एल1 मिशन को पीएसएलवी-सी57 रॉकेट के जरिए लॉन्‍च किया जाएगा। स्‍पेसक्राफ्ट अपने साथ 7 पेलोड लेकर जाएगा, जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का ऑब्‍जर्वेशन करने में मदद करेंगे।

आदित्य-एल1 मिशन पूरी तरह से स्वदेशी है। इसे तैयार करने में कई राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी है। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए) ने विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) पेलोड को तैयार किया है, जबकि इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे ने सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) पेलोड को इस मिशन के लिए तैयार किया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  3. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  4. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  5. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  6. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  8. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  9. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  10. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »