• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 14,400 Km प्रतिघंटा स्पीड से पांचवी बार धरती को निशाना बनाने आ रही 52 फीट की चट्टान!

14,400 Km प्रतिघंटा स्पीड से पांचवी बार धरती को निशाना बनाने आ रही 52 फीट की चट्टान!

यह 48 घंटों में धरती के करीब पहुंचने वाला है। यह पांचवी बार धरती को निशाना बनाने आ रहा है।

14,400 Km प्रतिघंटा स्पीड से पांचवी बार धरती को निशाना बनाने आ रही 52 फीट की चट्टान!

Photo Credit: istock

एस्टरॉयड सौरमंडल में बहुत दूर तक फैले हैं।

ख़ास बातें
  • Asteroid 2020 PP1 का साइज 52 फीट है।
  • यह 14,400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर दौड़ा चला आ रहा है।
  • इतना बड़ा एस्टरॉयड धरती पर गिरना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड वे चट्टानी टुकड़े हैं जो लगातार धरती के आसपास मंडरा रहे हैं। एस्टरॉयड यूं तो सूरज का चक्कर लगाते हैं लेकिन इनका ऑर्बिट कई बार पृथ्वी के ऑर्बिट को बहुत करीब से काटता है। यानि एस्टरॉयड घूमते हुए एक ऐसे बिंदु पर पहुंचते हैं जहां पर धरती की कक्षा और एस्टरॉयड की कक्षा एक दूसरे के इतने करीब से गुजरती हैं कि इनके टकराने की संभावना बन जाती है। 

एस्टरॉयड सौरमंडल में बहुत दूर तक फैले हैं। कुछ एस्टरॉयड्स का ऑर्बिट इतना बड़ा है कि ये सूरज का चक्कर लगाने में हजारों दिनों का समय ले लेते हैं। वहीं कुछ एस्टरॉयड जो धरती जितनी ही दूरी पर हैं, वे लगभग पृथ्वी जितने समय में ही सूर्य का चक्कर पूरा कर लेते हैं। नासा ने अगले कुछ घंटों में पहुंचने वाले एक ऐसे ही एस्टरॉयड के बारे में अलर्ट जारी किया है जो 367 दिन में सूरज का चक्कर लगाता है। यानि कि पृथ्वी जितने समय में ही ये अपनी एक सूर्य परिक्रमा पूरी कर लेता है। खास बात ये है कि 2019 से 2023 के बीच यह पांचवी बार धरती की ओर आ रहा है। आइए जानते हैं इस चट्टान के बारे में। 

नासा ने एस्टरॉयड 2020 PP1 (Asteroid 2020 PP1) के बारे में अलर्ट जारी किया है। यह 48 घंटों में धरती के करीब पहुंचने वाला है। यह पांचवी बार धरती को निशाना बनाने आ रहा है। स्पेस रेफरेंस के अनुसार, इससे पहले यह 9 अगस्त 2019 को धरती के करीब आया था। फिर उसके अगले साल 5 अगस्त 2020 में यह धरती के करीब से गुजरा। 2021 में 3 अगस्त को यह धरती के पास से गुजरा था। वहीं पिछले साल 1 अगस्त को यह धरती के बेहद करीब आकर गुजरा है। अब 29 जुलाई 2023 को यह फिर से धरती को निशाना बनाने आ रहा है। 

Asteroid 2020 PP1 का साइज 52 फीट है। धरती के करीब पहुंचने पर इसकी न्यूनतम दूरी 6,530,000 किलोमीटर अनुमानित है। यह 14,400 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर दौड़ा चला आ रहा है। इसके आकार की तुलना एक बड़े मकान से की गई है। इतना बड़ा एस्टरॉयड धरती पर गिरना नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन नासा ने इसके धरती से टकराने जैसी सूचना अभी तक जारी नहीं की है। लेकिन यह एस्टरॉयड लगातार धरती के करीब आ रहा है। हर साल नासा इसे ट्रैक करती है। अब देखना होगा कि पृथ्वी के करीब आकर इसकी दिशा में कुछ बदलाव आता है, या फिर ये पहले की तरह इसके करीब से होकर गुजर जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asteroid 2020 PP1
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »