Xiaomi कर रही है भारत में लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी!

चीनी कंपनी ने बीते साल घरेलू मार्केट में RedmiBook 13 को लॉन्च किया था। इस दौरान रेडमी के30 स्मार्टफोन रेंज से भी पर्दा उठाया गया था।

Xiaomi कर रही है भारत में लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी!
ख़ास बातें
  • RedmiBook 13 की कीमत 4,199 चीनी युआन (करीब 42,300 रुपये) से शुरू
  • ‘RedmiBook' ब्रांड को आवेदन संख्या 4158961 के साथ रजिस्टर किया गया
  • RedmiBook का ट्रेडमार्क अप्रैल 2029 तक वैध है
विज्ञापन
Xiaomi ने भारतीय मार्केट में RedmiBook ब्रांड का ट्रेडमार्क रजिस्टर कराया है। यह इशारा है कि शाओमी के लैपटॉप जल्द ही भारतीय मार्केट में उतारे जाएंगे। अब तक कंपनी चीनी मार्केट में Mi और RedmiBook ब्रांड के तहत लैपटॉप पेश करती रही है। लेकिन Intellectual Property India की वेबसाइट पर कंपनी के ट्रेडमार्क को लिस्ट किए जाने से इशारा मिला है कि शाओमी भारत में रेडमीबुक सीरीज के लैपटॉप लाने पर विचार कर रही है। बता दें कि इंटिलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया की जिम्मेदारी पेटेंट और ट्रेडमार्क की है और यह वाणिज्य मंत्रालय के अंदर काम करता है। ट्रेडमार्क लिस्टिंग से साफ है कि कंपनी ने बीते साल अप्रैल महीने में इसका आवेदन दिया था और ट्रेडमार्क अप्रैल 2029 तक वैध है।

बता दें कि रेडमीबुक ब्रांड कंपनी के रेडमी सब-ब्रांड का हिस्सा है। लैपटॉप, राउटर और ऑडियो प्रोडक्ट लाने से पहले अब तक रेडमी को किफायती स्मार्टफोन लाने के लिए जाना जाता था। RedmiBook ब्रांड के लैपटॉप भी किफायती होते हैं और इस ब्रांड के प्रोडक्ट चीनी मार्केट में उपलब्ध भी हैं। वेबसाइट के मुताबिक, ‘RedmiBook' ब्रांड को आवेदन संख्या 4158961 के साथ रजिस्टर किया गया है। प्रॉपराइटर शाओमी है। आवेदन बीते साल 26 अप्रैल को किया गया था और यह ट्रेडमार्क 26 अप्रैल 2029 तक वैध है, यानी 10 साल। Xiaomi द्वारा रेडमीबुक ट्रेडमार्क को रजिस्टर किए जाने से साफ है कि कंपनी अब भारतीय मार्केट में अपने लैपटॉप लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन यह कब तक होगा? इस संबंध में शाओमी की ओर से बिल्कुल ही चुप्पी है। हमें उम्मीद है कि इस साल ही कंपनी के लैपटॉप लॉन्च होंगे। लेकिन यह हमारा अनुमान मात्र है। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी 91Mobiles द्वारा दी गई थी।

चीनी कंपनी ने बीते साल घरेलू मार्केट में RedmiBook 13 को लॉन्च किया था। इस दौरान रेडमी के30 स्मार्टफोन रेंज से भी पर्दा उठाया गया था। नए रेडमीबुक 10वें जेनरेशन के इंटल कोर प्रोसेसर, 13.3 इंच के फुल-एचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, 89 प्रतिशत स्क्रीन सेपस और सिंगल चार्ज में 11 घंटे के बैकअप के साथ आता है। RedmiBook 13 की कीमत 4,199 चीनी युआन (करीब 42,300 रुपये) से शुरू होती है। इसमें इंटल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज है। अगर रेडमीबुक को भारत में लॉन्च किया जाता है तो ग्राहकों के पास आक्रामक कीमत में लैपटॉप खरीदने का मौका होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, RedmiBook, RedmiBook India Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »