PC का बड़ा मार्केट बना भारत, बिक्री बढ़कर 1.44 करोड़ यूनिट्स पर पहुंची

PC का कुल मार्केट पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में लगभग 6.9 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें नोटबुक्स की बिक्री में 9.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी का बड़ा योगदान है

PC का बड़ा मार्केट बना भारत, बिक्री बढ़कर 1.44 करोड़ यूनिट्स पर पहुंची

पिछले वर्ष एंटरप्राइज और गवर्नमेंट सेगमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़े हैं

ख़ास बातें
  • इस मार्केट में अमेरिकी कंप्यूटिंग डिवाइसेज मेकर HP का पहला स्थान है
  • पिछले वर्ष प्रीमियम नोटबुक की शिपमेंट्स 13.8 प्रतिशत बढ़ी हैं
  • इस मार्केट में Dell का 16.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों में पर्सनल कंप्यूटर (PC) का मार्केट तेजी से बढ़ा है। पिछले वर्ष PC की बिक्री बढ़कर लगभग 1.44 करोड़ यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस मार्केट में अमेरिकी कंप्यूटिंग डिवाइसेज मेकर HP की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष PC की शिपमेंट्स लगभग 3.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.44 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। इस मार्केट में Lenovo का दूसरा स्थान है। इसके बाद Dell, Acer और Asus हैं। IDC ने बताया है कि PC की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी के पीछे सरकारी खरीदारी बढ़ना और AI फीचर्स वाले PC की अधिक डिमांड प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष नोटबुक्स की शिपमेंट्स में लगभग 4.5 प्रतिशत, डेस्कटॉप्स की शिपमेंट्स में 1.8 प्रतिशत और वर्कस्टेशन की शिपमेंट्स में 10.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में PC का कुल मार्केट लगभग 6.9 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें नोटबुक्स की बिक्री में 9.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष प्रीमियम नोटबुक की शिपमेंट्स 13.8 प्रतिशत बढ़ी हैं। कंज्यूमर सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2.6 प्रतिशत और कमर्शियल सेगमेंट में 5.1 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। पिछले वर्ष एंटरप्राइज और गवर्नमेंट सेगमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़े हैं। PC मार्केट में HP ने 30.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी के लिए गवर्नमेंट और एंटरप्राइज सेगमेंट क्रमशः लगभग 14.7 प्रतिशत और 14.3 प्रतिशत बढ़े हैं। हालांकि, कंज्यूमर सेगमेंट से इसकी बिक्री में लगभग 7.5 प्रतिशत की कमी हई है। चीन की Lenovo का लगभग 17.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ दूसरा रैंक है। कंपनी के लिए कंज्यूमर और कमर्शियल सेगमेंट क्रमशः सात प्रतिशत और 7.4 प्रतिशत बढ़े हैं। इसके अलावा एंटरप्राइज सेगमेंट को बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। 

इस मार्केट में Dell का 16.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान है। Acer ने 15.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। इस मार्केट की टॉप पांच कंपनियों में Acer ने सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी को डिस्काउंट देने और ई-कॉमर्स के जरिए बिक्री बढ़ाने का फायदा मिला है। Acer की कंज्यूमर सेगमेंट में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 48.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। Asus का इस मार्केट में लगभग सात प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पांचवां स्थान है। पिछले वर्ष इस कंपनी ने कमर्शियल सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.4 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »