Asus ने भारत में लॉन्च किया Vivobook 14, Snapdragon X प्रोसेसर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में वीडियो कॉल और कॉन्फ्रेंस के लिए फुल-HD IR कैमरा प्राइवेसी शटर और Windows Hello सपोर्ट के साथ है

Asus ने भारत में लॉन्च किया Vivobook 14, Snapdragon X प्रोसेसर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप की 50 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है

ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में 16 GB का LPDDR5x RAM और 512 GB की SSD स्टोरेज मिलती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon X दिया गया है
  • Vivobook 14 की 50 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में से शामिल Asus ने Vivobook 14 को सोमवार को भारत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 14 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले (1,920 × 1,200 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon X दिया गया है। 

Asus Vivobook 14 (X1407QA) का प्राइस, उपलब्धता

इस लैपटॉप का प्राइस 65,990 रुपये का है। इसकि बिक्री 22 जुलाई से कंपनी के ई-स्टोर और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस लैपटॉप के कलर्स के विकल्पों की जानकारी नहीं दी गई है। इसे डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।  

Vivobook 14 के स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में 14 इंच IPS फुल HD+ (1,920 × 1,200 पिक्सल्स) डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट, 16:10 आस्पेक्ट रेशो, 45 प्रतिशत कलर गैमुट और 300 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसके डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें 180 डिग्री हिंज दिया गया है जिससे यह किसी सतह पर पूरी तरह सपाट कर रखा जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon X है। Vivobook 14 में Qualcomm Adreno integrated GPU भी है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टास्क की स्पीड बढ़ाने के लिए 45 TOPS तक देने वाला Hexagon NPU है। 

Vivobook 14 में 16 GB का LPDDR5x RAM और 512 GB की SSD स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप में वीडियो कॉल और कॉन्फ्रेंस के लिए फुल-HD IR कैमरा प्राइवेसी शटर और Windows Hello सपोर्ट के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए Microsoft Pluton चिप दिया गया है। इस लैपटॉप में कंपनी का ErgoSense कीबोर्ड एक अलग Copilot की के साथ है। इसके कर्सर पर नियंत्रण के लिए एक ErgoSense टचपैड और स्मार्ट जेस्चर फीचर मिलता है। Vivobook 14 में दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट और दो USB 4.0 Gen 3 Type-C पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक HDMI 2.1 TMDS पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक है। इस लैपटॉप में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Vivobook 14 की 50 Wh की बैटरी 65 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस लैपटॉप का साइज 315.1 × 223.4 × 17.9 mm और भार लगभग 1.49 किलोग्राम का है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »