Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप की 13.6 इंच की स्क्रीन वाले मॉडल का प्राइस 1,19,900 रुपये और 15.6 इंच वाले वेरिएंट का 1,44,900 रुपये का है। नए MacBook Air को Sky Blue, Silver, Midnight और Starlight कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2026 22:23 IST
ख़ास बातें
  • इस लैपटॉप में 13.6 इंच और 15.3 इंच के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं
  • इसमें Apple Intelligence के फीचर्स के लिए सपोर्ट है
  • नए MacBook Air की बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी

इस लैपटॉप में स्टैंडर्ड के तौर पर 512 GB तक की स्टोरेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में मंगलवार को नया MacBook Air लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में कंपनी का M5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 13.6 इंच और 15.3 इंच के डिस्प्ले साइज के विकल्प हैं। इस लैपटॉप में 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा है। इसमें Apple Intelligence के फीचर्स के लिए सपोर्ट है। 

नए MacBook Air का प्राइस

इस लैपटॉप की 13.6 इंच की स्क्रीन वाले मॉडल का प्राइस 1,19,900 रुपये और 15.6 इंच वाले वेरिएंट का 1,44,900 रुपये का है। नए MacBook Air को Sky Blue, Silver, Midnight और Starlight कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस लैपटॉप के लिए 4 मार्च से भारत और अमेरिका सहित बहुत से देशों में प्री-ऑर्डर दिए जा सकेंगे। इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी। 

नए MacBook Air के स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप में M5 चिप दिया गया है। यह चिप 10-कोर CPU के साथ है। एपल का दावा है कि नए MacBook Air में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कार्यों के लिए M4 चिपसेट वाले MacBook Air की तुलना में चार गुणा तक फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसमें गेमिंग के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए थर्ड-जेनरेशन रे-ट्रेसिंग इंजन दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि नए MacBook Air में Intel Core Ultra X7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप की तुलना में वेब ब्राउजिंग 50 प्रतिशत तक अधिक फास्ट होती है। इस लैपटॉप में स्टैंडर्ड के तौर पर 512 GB तक की स्टोरेज है। 

नए MacBook Air में 13.6 इंच और 15.3 इंच के Liquid Retina डिस्प्ले के विकल्प हैं। इसका डिस्प्ले 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 1 बिलियन कलर्स के लिए सपोर्ट के साथ है। इस लैपटॉप में डेस्क व्यू के लिए सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एपल का N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस लैपटॉप की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 घंटे तक चल सकती है। नए MacBook Air में macOS Tahoe है। इसमें Apple Intelligence के फीचर्स के लिए सपोर्ट है। इस लैपटॉप में Spatial Audio और Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ थ्री-माइक एरे और एक स्पीकर यूनिट है। 

Advertisement


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.