Acer ने भारत में लॉन्च किया ALG गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

यह लैपटॉप विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इमें 12th जेनरेशन इंटेल कोर i5-12450H CPU 16 GB तक के DDR4 RAM के साथ दिया गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2024 18:53 IST
ख़ास बातें
  • इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले है
  • यह केवल स्टील ग्रे कलर में उपलब्ध है
  • इसकी स्टोरेज को डुअल M.2 स्लॉट के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है

इसके साथ फुल साइज कीबोर्ड दिया गया है


बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Acer ने देश में ALG गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया है। इसमें 12th जेनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर 16 GB तक के DDR4 RAM और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU के साथ दिया गया है। इस लैपटॉप में 6 GB की DDR6 मेमोरी और 512 GB तक की SSD स्टोरेज है। 

इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके साथ फुल साइज कीबोर्ड दिया गया है। इसका प्राइस 56,990 रुपये से शुरू होता है। यह केवल स्टील ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसकी बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ ही Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। 

ALG गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस

यह लैपटॉप विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इमें 12th जेनरेशन इंटेल कोर i5-12450H CPU 16 GB तक के DDR4 RAM के साथ दिया गया है। इस लैपटॉप में Nvidia RTX 3050 GPU 6 GB तक की DDR6 वीडियो मेमोरी के साथ है। इसमें 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल) IPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस लैपटॉप में 512 GB तक की NVMe SSD स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को डुअल M.2 स्लॉट के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें दो USB 3.2 टाइप C पोर्ट और एक USB 3.2 टाइप A पोर्ट, एक Ethernet पोर्ट और एक HDMI पोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। 

Acer ने इस लैपटॉप में 4-सेल 54 Whr Li-ion बैटरी 120 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ दी है। इसमें 1 मेगापिक्सल का वेबकैम और इनबिल्ट माइक्रोफोन है। इस लैपटॉप का साइज 48.1 x 32.4 x 9.2 cm और भार लगभग 1.99 किलोग्राम का है। पिछले महीने Acer ने देश में अपना सब-ब्रांड Acerpure लॉन्च किया था। यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बहुत से एशियन और यूरोपियन देशों में उपलब्ध है। कंपनी ने एयर प्योरिफायर, फैन, वॉटर प्योरिफायर, कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पेश किए हैं। Acerpure के एयर प्योरिफायर्स में LCD पैनल दिया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 9,990 रुपये का है। Acerpure Cozy Air Circulator फैन का प्राइस 7,490 रुपये से शुरू होता है। इनकी बिक्री Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए की जाएगी। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर

रैम

16 जीबी

ओएस

Windows 11

हार्ड डिस्क

512GB

ग्राफ़िक्स

Nvidia GeForce RTX 3050

वज़न

1.99 किलो
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.