• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने स्मार्ट मल्टी फंक्शन कुकिंग पॉट 1.5L किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने स्मार्ट मल्टी-फंक्शन कुकिंग पॉट 1.5L किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

MIJIA ने स्मार्ट मल्टी-फंक्शन कुकिंग पॉट 1.5L लॉन्च किया है। MIJIA का यह स्मार्ट पॉट 1000W की पावर रेटिंग के साथ आता है जिसमें खाने को जल्दी से गर्म करने की क्षमता है।

Xiaomi ने स्मार्ट मल्टी-फंक्शन कुकिंग पॉट 1.5L किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जब इसे चालू किया जाता है तो यह एक पॉट के रूप में काम करता है मगर बंद करने पर इसे कटोरे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • MIJIA Smart Multi-function Cooking Pot की पावर रेटिंग 1000W है।
  • इस पॉट में यूजर को स्टीमिंग, स्टूइंग और बॉयलिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • MIJIA स्मार्ट पॉट एक सुविधाजनक स्प्लिट स्ट्रक्चर डिज़ाइन दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi के MIJIA उप-ब्रांड की तरफ से अक्सर नए नए तरह के उपकरण मार्केट में लॉन्च किए जाते हैं। कंपनी अपनी तरह के अनोखे उपकरण बनाती है। इसी तरह अब MIJIA ने स्मार्ट मल्टी-फंक्शन कुकिंग पॉट 1.5L लॉन्च किया है। MIJIA का यह स्मार्ट पॉट 1000W की पावर रेटिंग के साथ आता है जिसमें खाने को जल्दी से गर्म करने की क्षमता है। साथ ही इसमें एक लो पावर मोड भी है जहां डिवाइस 300W-800W की पावर रेंज के भीतर काम करेगा।
 

MIJIA Smart Multi-function Cooking Pot 1.5L Price, Availability

MIJIA Smart Multi-function Cooking Pot वर्तमान में Xiaomi Mall में अभी क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। इस पर अभी क्राउडफंडिंग टैग लगा हुआ है जिसकी कीमत 169 युआन (लगभग 2,000 रुपये) है। मगर इसकी रीटेल कीमत 199 युआन (लगभग 2,300 रुपये) होगी। MIJIA स्मार्ट मल्टी-फंक्शन कुकिंग पॉट 1.5L की चीन में 15 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

MIJIA Smart Multi-function Cooking Pot 1.5L Specifications

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार MIJIA Smart Multi-function Cooking Pot की पावर रेटिंग 1000W है और यह तेजी से गर्म करने में सक्षम है जो खाना पकाने की गति को प्रभावी ढंग से बढ़ा सकता है। कंपनी का दावा है कि 1 लीटर पानी को ब्वॉइलिंग प्वॉइंट तक गर्म करने में इसे केवल 6 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा, यह 9 स्तरों की फायरपावर को सपोर्ट करता है, जो खाना पकाने की विभिन्न जरूरतों को पूरा कर सकता है। इतना ही नहीं, इस डिवाइस में एक लो पावर मोड भी है जहां डिवाइस 300W-800W की पावर रेंज के भीतर काम करने के लिए निर्देशित हो जाती है। 

इस पॉट में यूजर को स्टीमिंग, स्टूइंग और बॉयलिंग का सपोर्ट मिलता है, और MIJIA ऐप के माध्यम से 50 लोकप्रिय व्यंजनों की रेसिपी भी उपलब्ध हैं। प्रत्येक रेसिपी में एक कस्टमाइज ऑप्शनल हीटिंग कर्व होता है। यूजर को केवल अपनी पसंद की रेसिपी चुननी होती है और उसके अनुसार सामग्री जुटानी होती है। जब तक खाना पकाया नहीं जाता तब तक स्मार्ट पॉट स्वचालित रूप से हीट को सही लेवल पर कंट्रोल करेगा। MIJIA ऐप का उपयोग डिवाइस को दूर से नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है।

MIJIA स्मार्ट पॉट एक सुविधाजनक स्प्लिट स्ट्रक्चर डिज़ाइन दिया गया है। जब इसे चालू किया जाता है तो यह एक पॉट के रूप में काम करता है मगर बंद करने पर इसे कटोरे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।  डिवाइस में OLED स्क्रीन से लैस एक मैनुअल नॉब है। इसमें अत्यधिक उच्च तापमान से भी सुरक्षा है, जबकि कटोरे का इंटीरियर नॉन-स्टिकी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  9. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  10. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  4. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  7. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  9. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  10. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »