TecSox ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स TecSox Moon Bluetooth Earbuds लॉन्च कर दिए हैं।
Photo Credit: TecSox
TecSox Moon Bluetooth Earbuds में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स हैं।
TecSox ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स TecSox Moon Bluetooth Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 30 घंटे तक उपोयग किए जा सकते हैं। इन ईयरबड्स में पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है। कंपनी ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है। यहां हम आपको TecSox Moon Bluetooth Earbuds के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो TecSox Moon ब्लूटूथ ईयरबड्स की कीमत 599 रुपये है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध हैं। कंपनी ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है। ये ईयरबड्स आधिकारिक सेल्स चैनल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
TecSox Moon Bluetooth Earbuds में 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। इसमें इंस्टेंट पेयरिंग और वन-टच एक्टिवेशन शामिल है। ईयरबड्स 50 ms लो-लेटेंसी मोड से लैस हैं। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं।
ईयरबड्स सिंगल चार्ज में केस के साथ कुल 30 घंटे तक उपोयग किए जा सकते हैं। ईयरबड्स वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग से लैस है। इनमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं। कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस के साथ कंफर्टेबल इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। ईयरबड्स ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में आते हैं। कंपनी ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च