Xiaomi ने लॉन्च किया 399 रुपये का Redmi Earphones

कंपनी ने Redmi 9A स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है, जिसके 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

Xiaomi ने लॉन्च किया 399 रुपये का Redmi Earphones

Redmi Earphones का वज़न महज 13 ग्राम है

ख़ास बातें
  • Redmi Earphones में दी गई है 1.25m वाई-शेप की फ्लैक्सिबल केबल
  • रेडमी ईयरफोन में ऑडियो जैक को 90 डिग्री एंगल में डिज़ाइन किया गया है
  • Redmi 9A स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुए हैं कंपनी के लेटेस्ट ईयरफोन
विज्ञापन
Redmi Earphones को Xiaomi के लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह वायर्ड ईयरफोन स्लीक डिज़ाइन और एल्यूमिनियम ऑली बॉडी के साथ आता है। इन ईयरफोन को Redmi 9A के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि कंपनी का नया किफायती स्मार्टफोन है जिसे वर्चुअल इवेंट के जरिए पेश किया गया है। रेडमी ऑडियो लाइनअप में पहले से ही true wireless stereo (TWS) ईयरबड्स सीरीज़ मौजूद है, जिसमें Redmi AirDots 2 शामिल है जो कि जुलाई में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Earphones price in India, availability

रेडमी ईयरबड्स की कीमत भारत में 399 रुपये तय की गई है। ग्राहक को खरीद के लिए इन ईयरबड्स में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे वो हैं रेड, ब्लैक और ब्लू। Redmi Earphones को आप 7 सितंबर से Amazon, Flipkart, Mi.com और offline रीटेलर्स से खरीद सकते हैं।
 

Redmi Earphones specifications, features

रेडमी ईयरफोन एल्यूमिनियम ऑली साउंड चैंबर से बूस्ट है, जिसमें 10mm डायनमिक ड्राइवर्स मौजूद हैं। साउंड यूनिट ड्राइवर्स को लेकर कंपनी का दावा है कि यह क्रिस्टल क्लियर वोकल, डायनमिक बेस और रिफाइंड ट्रेबल डिलीवर करते हैं। डिवाइस में प्रीमियम फील देने और हल्का बनाने के लिए मेन बॉडी में भी इसी मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस ईयरफोन का वज़न महज 13 ग्राम है।

यूज़र्स के कान में आराम से फीट होने के लिए इसमें एर्गोनॉमिक एंगल दिया गया है, वहीं रेडमी ईयरफोन मैश एंटी-ईयरवैक्स सिलिकॉन ईयरप्लग के साथ आते हैं, जिसे पसीने, नमी व ईयरवैक्स के कारण साउंड क्वालिटी को प्रभावित होने से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है।  

वायर्ड ईयरफोन 1.25m वाई-शेप की फ्लैक्सिबल केबल को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा ऑडियो जैक को 90 डिग्री एंगल में डिज़ाइन किया गया है, ताकि फिल्मे देखते वक्त या गेम खेलते वक्त कनेक्टिड स्मार्टफोन और टैबलेट को आसानी से हैंडल किया जा सके। कनेक्टिविटी के लिए इन ईयरफोन में 3.5mm जैक दिया गया है। वायर में म्यूज़िक को प्ले/पॉज़ करने, फोन कॉल को रिसीव व डिस्कनेक्ट करने व लॉन्ग प्रेस कर वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए एक बटन भी दिया गया है। ईयरफोन में कॉल्स व ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए इनबिल्ट एचडी माइक्रोफोन भी फीचर किया गया है।

कंपनी ने Redmi 9A स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है, जिसके 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू। Redmi 9A फोन की सेल भारत में 4 सितंबर से Mi.com, Amazon, Mi Home के माध्यम से शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »