Redmi 9A स्मार्टफोन को Xiaomi ने किया लॉन्च, कीमत 6,799 रुपये से शुरू

कीमत की बात करें, तो Redmi 9A स्मार्टफोन के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है।

Redmi 9A स्मार्टफोन को Xiaomi ने किया लॉन्च, कीमत 6,799 रुपये से शुरू

Redmi 9A में दिया गया है सिंगल रियर कैमरा

ख़ास बातें
  • Redmi 9A में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है
  • रेडमी 9ए की स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है
विज्ञापन
Redmi 9A स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है, इससे पहले Xiaomi के इस फोन को जून में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। रेडमी 9ए स्मार्टफोन Redmi 9 सीरीज़ के तहत भारत में लॉन्च हुआ तीसरा स्मार्टफोन है, इससे पहले Redmi 9 और Redmi 9 Prime फोन भारत में दस्तक दे चुके हैं। रेडमी 9ए फोन एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो कि ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और एक्सपेंडेबल स्टोरेज से लैस है। रेडमी 9ए फोन सिंगल रियर कैमरा और सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। वहीं इस फोन में खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।
 

Redmi 9A price in India

कीमत की बात करें, तो Redmi 9A स्मार्टफोन के 2 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है, वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन ऑप्शन हैं मिडनाइट ब्लैक, नेटर ग्रीन और सी ब्लू। Redmi 9A फोन की सेल भारत में 4 सितंबर से Mi.com, Amazon, Mi Home के माध्यम से शुरू होगी।

इससे पहले रेडमी 9ए फोन मलेशिया में लॉन्च हो चुका है। रेडमी 9ए हैंडसेट के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का दाम मलेशिया में RM 359 (करीब 6,300 रुपये) है।
 

Redmi 9A specifications

डुअल-सिम रेडमी 9ए एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ 3 जीबी तक रैम मौजूद है।

पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का एक मात्र कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में मोटे बेजल्स दिए गए हैं।

फोन की स्टोरेज 32 जीबी तक की है, जिसमें आपको 512 जीबी तक माइक्रेएसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा। Redmi 9A की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का कहना है कि वह एन्हैंस्ड लाइफस्पेन बैटरी (ELB) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से रेडमी 9ए की बैटरी बिना क्षमता खोए तीन साल तक काम करेगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन एआई फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है। रेडमी 9ए का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 194 ग्राम।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »