• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Tesla के पूर्व एंप्लॉयी ने लगाया वर्कप्लेस पर नस्लभेद का आरोप, दायर किया कानूनी मामला

Tesla के पूर्व एंप्लॉयी ने लगाया वर्कप्लेस पर नस्लभेद का आरोप, दायर किया कानूनी मामला

पूर्व एंप्लॉयी का आरोप है कि टेस्ला फैक्टरियों में सेफ्टी से जुड़े नियमों के उल्लंघन और नस्लभेद की रिपोर्ट देने के कारण उन्हें कंपनी से निकाला गया है

Tesla के पूर्व एंप्लॉयी ने लगाया वर्कप्लेस पर नस्लभेद का आरोप, दायर किया कानूनी मामला

टेस्ला और इसके चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk का रेगुलेटर्स के साथ पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है

ख़ास बातें
  • पूर्व एंप्लॉयी का दावा है कि कंपनी में सेफ्टी से जुड़े उल्लंघन होते हैं
  • टेस्ला की फैक्टरियों में नस्लभेद होने की शिकायत की गई है
  • कंपनी के खिलाफ पहले भी ऐसे मामले दायर हो चुके हैं
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के एक पूर्व कंस्ट्रक्शन मैनेजर ने कंपनी पर नस्लभेद करने का आरोप लगाते हुए कानूनी मामला दायर किया है। उनका कहना है कि टेस्ला की फैक्टरियों में सेफ्टी से जुड़े नियमों के उल्लंघन और नस्लभेद की रिपोर्ट देने के कारण उन्हें कंपनी से निकाला गया है। अफ्रीकी अमेरिकी मूल के Marc Cage ने पिछले सप्ताह Alameda काउंटी की एक अदालत में यह मामला दायर किया। उन्होंने दावा किया है कि सेफ्टी से जुड़े ऐसे उल्लंघनों की रिपोर्ट देने के कारण उन्हें निकाला गया है और इन उल्लंघनों से फैक्टरी में बड़े विस्फोट होने का भी खतरा था।

शिकायत में कहा गया है, "टेस्ला बहुत अधिक प्रोडक्शन करने के लक्ष्य रखती है और इससे अक्सर एंप्लॉयीज की सेफ्टी को खतरा होता है।" उन्होंने कहा है कि टेस्ला के एंप्लॉयीज ने कंपनी के मैनेजमेंट की जानकारी के साथ उनके साथ नस्ल के आधार पर भेदभाव किया। इस शिकायत के बारे में टेस्ला ने कोई टिप्पणी नहीं की है। 

कंपनी के खिलाफ शिकायत में  Cage ने कहा है, "टेस्ला के फ्रेमोंट प्लांट में कई जगह पर नस्लभेदी बातें लिखी हैं।" इस महीने की शुरुआत में कैलिफोर्निया की एक एजेंसी ने कुछ अश्वेत एंप्लॉयीज की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर टेस्ला के खिलाफ मामला दायर किया था। इन एंप्लॉयीज ने भी फ्रेमोंट प्लांट में नस्लभेद होने की शिकायत की थी। हालांकि, टेस्ला ने इसे गलत बताया था। इससे पहले भी टेस्ला के खिलाफ इस तरह के कुछ कानूनी मामले दायर हो चुके हैं। 

टेस्ला और इसके चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk का रेगुलेटर्स के साथ पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है। रेगुलेटर्स ने मस्क की सोशल मीडिया पोस्ट्स, कंपनी की ओर से एंप्लॉयीज के साथ किए जा रहे व्यवहार और सड़कों पर टेस्ला के सेमी-ऑटोमेटेड ड्राइविंग सिस्टम्स की जांच की है। मस्क ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इससे पहले टेस्ला ने कंपनी से जुड़ी एक जांच की जानकारी लीक होने की भी शिकायत की थी। अमेरिकी सरकार की भी मस्क आलोचना करते रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिकी सरकार की ओर से टेस्ला को अनदेखा किया जाता है। मस्क अक्सर तीखी टिप्पणियों वाले अपने ट्वीट्स के कारण भी चर्चा में रहते हैं। वह क्रिप्टोकरंसी को लेकर भी ट्वीट करते हैं।


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »