Samsung ने लॉन्च किया Bespoke Slim वायरलैस वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत

इस डिवाइस की पावरफुल सक्शन पावर रेटिंग के लिए इसके डिजिटल मोटर इन्वर्टर में सैमसंग की स्वामित्व वाली तकनीक का प्रयोग किया है। बावजूद इसके यह एक काफी कॉम्पेक्ट और हल्के वजन वाली डिवाइस साबित होती है।

Samsung ने लॉन्च किया Bespoke Slim वायरलैस वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत

बैटरी के लिहाज से रेगुलर मोड में इस डिवाइस को लगातार 50 मिनट तक प्रयोग किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • डिजिटल मोटर इन्वर्टर के लिए कंपनी दे रही लाइफटाइम रिप्लेस-रिपेयर वारंटी
  • स्ट्रॉन्ग मोड में 25 मिनट और मैक्स मोड में 5 मिनट बैकअप देती है बैटरी
  • यह डिवाइस मिस्टी व्हाइट, ग्रीनरी और सन येलो कलर ऑप्शन्स में है उपलब्ध
विज्ञापन
Samsung ने Bespoke Slim नामक अपना नया वायरलेस वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया है। कोरिया की इस टेक दिग्गज ने 3 जून को यह वारयलेस वैक्यूम क्लीनर मार्केट में उतारा है। जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है कि इस डिवाइस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह देखने में काफी स्लिम लगता है। यह नया वैक्यूम क्लीनर इसके पहले लॉन्च हुए Bespoke Jet AI Robot Vacuum पर ही आधारित है। इस नए वैक्यूम क्लीनर को सैमसंग ने काफी पतला और आकर्षक डिजाइन दिया है। इसकी परफॉर्मेंस को लेकर कंपनी काफी आश्वस्त है। 
 

Samsung Bespoke Slim Wireless Vacuum Cleaner Price And Availability

दक्षिण कोरिया में बेस्पोक स्लिम वायरलेस वैक्यूम क्लीनर की कीमत 549,000 वॉन (लगभग 36,000 रुपये) है। वहीं इसमें अगर एक वेट मॉप (गीला पौंछा) जोड़ दिया जाए तो पूरे सेट की कीमत 649,000 वॉन (लगभग 45,000 हजार रुपये) हो जाती है। यह वैक्यूम क्लीनर मिस्टी व्हाइट, ग्रीनरी और सन येलो कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
 

Samsung Bespoke Slim Wireless Vacuum Cleaner Features, Specifications

हमेशा की तरह सैमसंग की इनोवेटिव अप्रोच को इसके सक्शन डिजाइन में प्रयोग किया है जिसकी पावर 150W की है। Bespoke Slim के मोटर डिजाइन से संबंधित तीन पेटेंट सैमसंग के पास हैं। इस डिवाइस की पावरफुल सक्शन पावर रेटिंग के लिए इसके डिजिटल मोटर इन्वर्टर में सैमसंग की स्वामित्व वाली तकनीक का प्रयोग किया है। बावजूद इसके यह एक काफी कॉम्पेक्ट और हल्के वजन वाली डिवाइस साबित होती है। बीस्पॉक स्लिम समान रेटिंग कैटेगरी में अपने पूर्ववर्ती मॉडल से बेहतर परफॉर्म करता है। मोटर की गति पिछले मॉडल की तुलना में 20% तेज बताई गई है।
इसमें प्रयोग किया गया 'बीस्पॉक नैरो' (Bespoke Narrow) एक पतला व मुलायम फर्श ब्रश है जिसमें प्रति मिनट 1,500 चक्कर आते हैं। यह पूरे कमरे में नुक्कड़ और दरारों से मलबे को प्रभावी ढंग से हटा देता है। रेगुलर मॉड में इसकी बैटरी 50 मिनट तक क्लीनिंग टाइम दे सकती है। वहीं स्ट्रॉन्ग मोड में यह 25 मिनट और मैक्स मोड में केवल पांच मिनट तक बैकअप दे पाती है।

डिवाइस में एक फीचर ऐसा भी दिया गया है जिससे कि यूजर बिना झुके ही क्लीनिंग कर सकता है। डिवाइस की बैटरी लाइफ और स्थिति को ट्रैक करने के लिए इसमें स्टारडस्ट एलईडी डिस्प्ले भी दी गई है। डिजिटल मोटर इन्वर्टर के एलीमेंट्स को रिपेयर या रिप्लेस करवाने के लिए सैमसंग लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है। कंपनी लाइफटाइम वारंटी के रूप में एक वैल्यू एडेड सर्विस भी दे रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »