मोबाइल कंपनी Oppo अब लाएगी अपनी खुद की कार

Oppo स्मार्टफोन... Oppo स्मार्ट टीवी... Oppo स्मार्ट बैंड और वॉच... के बाद अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में एक बड़ा विस्तार करने की योजना बना रही है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अब खुद की कार बिल्ड करेगी।

मोबाइल कंपनी Oppo अब लाएगी अपनी खुद की कार
ख़ास बातें
  • इस प्रोजेक्ट को कथित रूप से सीईओ व फाउंडर Tony Chen लीड करेंगे
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को कंपनी ने किया हायर
  • सीईओ ने पिछले दो हफ्तों में Tesla सप्लायर से की कई मुलाकात
विज्ञापन
Oppo स्मार्टफोन... Oppo स्मार्ट टीवी... Oppo स्मार्ट बैंड और वॉच... के बाद अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में एक बड़ा विस्तार करने की योजना बना रही है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अब स्मार्टफोन, स्मार्ट बैंड व टीवी के बाद ओप्पो कार लेकर आने वाली है। कथित रूप से कंपनी ने अपने इस नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू भी कर दिया है। बता दें, हाल ही में खबर आई थी कि Xiaomi भी जल्द ही बाजार में अपनी स्मार्ट कार लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा Huawei इस दिशा में पहले ही कदम आगे बढ़ा चुकी है, जो कि मार्केट में ऑटोमोबाइल पार्ट्स के साथ-साथ स्मार्ट इलेक्ट्रोनिक कार्स लेकर आ चुकी है।

Gizmochina की रिपोर्ट में Xiuxiushai का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Oppo अपनी खुद की कार बिल्ड करने की योजना बना रही है। कथित रूप से चीनी टेक कंपनी के इस नए प्रोजेक्ट को कंपनी के सीईओ व फाउंडर Tony Chen लीड करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कुछ हफ्ते इस प्रोजेक्ट पर रिसर्च की, जिसमें उन्होंने रिसोर्सेस की जांच की, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को टीम में हायर किया। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े सीनियर अधिकारी का कहना है कि कंपनी फिलहाल ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग पर जांच और चर्चा ही कर रही है आधिकारिक रूप से इस प्रोजेक्ट को शुरू नहीं किया गया है।

इससे संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo की अपनी खुद की कार बिल्ड करने की योजना अभी केवल चर्चाओं तक ही सीमित है। कार लॉन्च की जाएगी या नहीं स्पष्टता आने वाले समय में ही साफ हो पाएगी।

रिपोर्ट की मानें, तो Chen पिछले दो हफ्तों में Tesla सप्लायर और बैटरी मेकर CATL से भी कई बार मुलाकात कर चुके हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Car
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »