• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का Twitter अकाउंट हुआ अनलॉक, वीडियो संदेश जारी किया

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का Twitter अकाउंट हुआ अनलॉक, वीडियो संदेश जारी किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक वीडियो के जरिए ट्टिटर (Twitter) पर वापसी की है। उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि जो बिडेन (Joe Biden) अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का Twitter अकाउंट हुआ अनलॉक, वीडियो संदेश जारी किया
ख़ास बातें
  • अमेरिका हिंसा के बाद ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया गया था
  • ट्टिटर ने ट्रंप के अकाउंट को अनलॉक कर दिया है
  • ट्टिटर पर ट्रंप के 8.8 करोड़ फॉलोअर्स हैं
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक वीडियो के जरिए ट्टिटर (Twitter) पर वापसी की है। उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि जो बिडेन (Joe Biden) अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। इससे पहले सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम, ट्टिटर ने  डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। इस मामले पर फेसबुक के हेड मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि यह फैसला अमेरिका की राजधानी में हिंसा को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों के कारण लिया गया था। वहींं इससे पहले ट्विटर और इंस्टाग्राम ने भी अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रंप के अकाउंट को बंद कर दिए था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि ट्रंप के संदेश आगे हिंसक विरोध प्रदर्शन को और उग्र बना सकते हैं।
       
Twitter ने हालांकि  @realDonaldTrump ट्टिटर अकाउंट को फिर से अनलॉक कर दिया है। आपको बता दें कि ट्टिटर पर डॉनल्ड ट्रंप के 8.8 करोड़ फॉलोअर्स हैं। ट्टिटर पर वापसी करते हुए ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका फोकस निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को सत्ता हस्तांतरित करने पर है। इस पोस्ट को 15 मिनट में  ही 14 लाख लोगों ने देख लिया था।

अमेरिकी संसद ने जब बुधवार को बाइडेन की जीत की पुष्टि की तो ट्रंप समर्थकों ने अमेरिका कैपिटल को घेर लिया और वहां पर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां पुलिस और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प भी हुई। इस हिंसा में 4 लोगों की जान भी चली गई थी।ट्रंप ने अपने वीडियो में इस हिंसा को लेकर कड़ी निंदा भी की है। हालांकि अभी भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रंप का अकाउंट ब्लॉक ही है। 

   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Twitter Account Ban, US President, joe bidden, us
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  5. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  6. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  8. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  9. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »