Apple ने दिया सरकार को आश्वासन, देश में बढ़ेगी iPhone14 Pro की सप्लाई 

पिछले कुछ सप्ताह से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के स्टोर्स में Apple के iPhone14 Pro और iPhone14 Pro Max का स्टॉक नहीं है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 20:22 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स को ब्लैक मार्केट में बेचने की शिकायतें मिली थी
  • iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन्स का भारत में प्रोडक्शन किया जा रहा है
  • इनमें iPhone 14 Pro की डिमांड अधिक है

कंपनी का कहना है कि iPhone 14 की डिमांड को भारत में प्रोडक्शन से पूरा किया जा रहा है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने केंद्र सरकार को देश में iPhone14 Pro की सप्लाई को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। राजधानी के मोबाइल स्टोर्स में कंपनी की नई आईफोन सीरीज के इस मॉडल का स्टॉक समाप्त होने की रिपोर्ट्स पर इलेक्ट्रॉनिक्स और IT राज्यमंत्री Rajeev Chandrasekhar ने कंपनी से बात की थी। 

चंद्रशेखर ने कहा कि iPhone14 Pro की डिमांड बढ़ी है और एपल सप्लाई में कमी की समस्या को दूर कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "मैंने एपल से बात की है और कंपनी का कहना है कि iPhone 14 की डिमांड को भारत में प्रोडक्शन से पूरा किया जा रहा है। iPhone 14 Pro की डिमांड में बढ़ोतरी हुई है और इसकी सप्लाई कम है जिसे कंपनी ठीक कर रही है।" पिछले कुछ सप्ताह से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के स्टोर्स में Apple के iPhone14 Pro और iPhone14 Pro Max का स्टॉक नहीं है और कुछ सेलर्स इन स्मार्टफोन्स को ब्लैक मार्केट में बेच रहे हैं। 
Advertisement

इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 16 सितंबर को शुरू हुई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में यह रिपोर्ट आई थी कि Apple ने कमजोर डिमांड के कारण iPhone 14 Plus के प्रोडक्शन को घटा दिया है। हालांकि, कंपनी ने नई आईफोन सीरीज के महंगे स्मार्टफोन iPhone 14 Pro के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी की है। कुल प्रोडक्शन में  iPhone 14 Pro की हिस्सेदारी बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। कंपनी ने शुरुआत में इसे 50 प्रतिशत तक रखने की योजना बनाई थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce का कहना है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने से कंज्यूमर्स के खर्च में कमी हो सकती है। इसका असर अगले वर्ष की पहली तिमाही में आईफोन की डिमांड पर पड़ने की आशंका है। इससे आईफोन का प्रोडक्शन वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत कम हो सकता है। एनालिस्ट्स ने इससे पहले कहा था कि iPhone 14 के Pro और Pro Max मॉडल्स की तेजी से बिक्री हो रही है, जबकि इस सीरीज के बेस मॉडल की डिमांड कम है। आमतौर पर एपल को नई आईफोन सीरीज के बेस मॉडल के लिए अधिक डिमांड मिलती है। एपल ने भारत में आईपैड का प्रोडक्शन भी शुरू करने योजना बनाई है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

2796x1290 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.