Xiaomi Mix Flip में हो सकती है 4,700mAh बैटरी, लीक हुई इमेज

शाओमी के इस पहले क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,700 mAh की बैटरी हो सकती है

Xiaomi Mix Flip में हो सकती है 4,700mAh बैटरी, लीक हुई इमेज

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है
  • इसमें कवर डिस्प्ले पर वर्टिकल तरीके से अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप है
  • इसके साथ Mix Fold 4 को भी लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,700 mAh की बैटरी हो सकती है। 

ताइवान में नेशनल कम्युनिकेशंस कमीशन (NCC) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2405CPX3DG के साथ देखा गया है। यह Xiaomi Mix Flip हो सकता है। इस लिस्टिंग से इसमें 67 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट का पता चल रहा है। इसमें डुअल बैटरी 1,145 mAh और 3,595 mAh की कैपेसिटी के साथ होने का संकेत है। चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्सटर ने बताया है कि Mix Flip में 4,700 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। NCC पर लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन की इमेज भी शामिल हैं। इसमें कवर डिस्प्ले पर वर्टिकल तरीके से अलाइंड डुअल कैमरा सेटअप है। 

इस स्मार्टफोन के मेन फोल्डेबल डिस्प्ले पर सेंटर में अलाइंड होल-पंच कटआउट और नीचे Xiaomi की ब्रांडिंग है। हालांकि, ये इमेज प्रोटोटाइप डिवाइस की हो सकती हैं। इससे पहले Mix Flip को थाइलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन, IMEI और TUV सर्टिफिकेशन साइट्स पर समान मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में शाओमी ने बताया था कि Mix Flip को Mix Fold 4 के साथ इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन में Beijing के Changping में कंपनी की स्मार्ट फैक्टरी में होगी। 

कंपनी का बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 4 पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा। हाल ही में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में  Mix Fold 4 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। इसमें कंपनी के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें चार Leica ब्रांडेड कैमरा और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है। Mix Fold 4 में 5,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। ये डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इसके प्रोटोटाइप के हैं और इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »