Xiaomi के पहले क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip का इस महीने होगा इंटरनेशनल लॉन्च

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में Leica ट्यून्ड 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV60A40 कैमरा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2024 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Mix Flip में 4.01 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है
  • यह Samsung के Galaxy Z Flip 6 को टक्कर दे सकता है

इस स्मार्टफोन की 4,780 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के पहले क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन का जल्द इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को जुलाई में Mix Fold 4 के साथ चीन में पेश किया गया था। Mix Flip में 4.01 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। 

Xiaomi के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Lei Jun ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Mix Flip का इस महीने इंटरनेशनल लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। यह स्मार्टफोन Samsung के Galaxy Z Flip 6 और Motorola Razr 50 Ultra को टक्कर दे सकता है। इस स्मार्टफोन के 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 5,999 (लगभग 69,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 6,499 (लगभग 74,800 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 7,299 (लगभग 84,000 रुपये) का है। 

Mix Flip में 6.86 इंच की AMOLED इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें एक्सटर्नल डिस्प्ले 4.01 इंच (1,392 x 1,280 पिक्सल) AMOLED पैनल है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में Leica ट्यून्ड 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का OmniVision OV60A40 कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का OV32B कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,780 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

पिछले महीने शाओमी ने अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को पीछे छोड़कर वॉल्यूम के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की है। इस मार्केट में एपल का तीसरा स्थान है। सैमसंग ने इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के Smartphone 360 मंथली ट्रैकर के अनुसार, इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से शाओमी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। शाओमी ने तीन वर्षों में पहली बार एपल को पीछे छोड़ा है। भारत जैसे मार्केट्स में डिमांड बढ़ने से शाओमी को मदद मिली है। कंपनी को 200 डॉलर से कम प्राइस वाली कैटेगरी में Redmi 13 और Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.86 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2912x1224 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  6. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  7. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  8. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  9. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  10. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.