2 डिस्प्ले वाला नया फोन ला रही Xiaomi, जानें कैसा होगा Xiaomi Mix Flip 2, EEC पर खुलासा

Xiaomi Mix Flip 2 मई 2025 तक लॉन्च हो सकता है।

2 डिस्प्ले वाला नया फोन ला रही Xiaomi, जानें कैसा होगा Xiaomi Mix Flip 2, EEC पर खुलासा

Xiaomi Mix Flip 2 इससे पहले आए Xiaomi Mix Flip (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • फोन का ग्लोबल मॉडल EEC सर्टीफिकेशन में दिखा है।
  • यह यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है।
  • यह इससे पहले आए Xiaomi Mix Flip का सक्सेसर होगा।
विज्ञापन
Xiaomi का कथित अपकमिंग फ्लिप फोन अफवाहों में शामिल हो गया है। कंपनी की ओर से फोन की अधिकारिक घोषणा न होने के बावजूद फोन के लीक्स शुरू हो गए हैं। यह इससे पहले आए  Xiaomi Mix Flip का सक्सेसर होगा। आप भी समझ गए होंगे कि Xiaomi Mix Flip 2 की बात यहां पर हो रही है। Mix Flip 2 के ग्लोबल लॉन्च की खबर है जो जल्द ही संभावित है। फोन का ग्लोबल मॉडल नम्बर भी सामने आया है। आइए जानते हैं इसके और अधिक डिटेल। 

Xiaomi Mix Flip 2 कंपनी का अगला फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। फोन का ग्लोबल मॉडल EEC सर्टीफिकेशन में दिखा है। टेकआउटलुक की रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस का मॉडल का नम्बर 2505APX7BG मेंशन किया गया है। फोन इससे पहले चाइनीज सर्टीफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है जिसमें इसका मॉडल नम्बर 2505APX7BC नजर आ चुका है। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है। लेकिन EEC सर्टीफिकेशन में फोन का दिखना बताता है कि यह यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। 

कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन मई 2025 में लॉन्च हो सकता है। फ्लिप स्मार्टफोन्स के सेग्मेंट में कंपनी का मुकाबला Samsung, Motorola, जैसे दिग्गजों से भी है। अब देखना होगा कि Xiaomi Mix Flip 2 को कंपनी अपने प्रतिद्वंदियों से कैसे अलग खड़ा करती है। हालांकि अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इससे पहले आए Xiaomi Mix Flip से लगाया जा सकता है। 
 

Xiaomi Mix Flip Specifications

Xiaomi Mix Flip के बाहर की ओर 4.01 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। अंदर की तरफ 6.86 इंच का 1.5K (1,224 x 2,912 पिक्‍सल्‍स) क्र‍िस्‍टलरेस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। 

Xiaomi Mix Flip एंड्रॉयड 14 पर चलता है। फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। उसके साथ 12GB LPPDDR5X रैम मिलती है। Xiaomi Mix Flip में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसके साथ 50MP का टेलिफोटो कैमरा मिलता है। यह OmniVision OV60A40 सेंसर है और 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। दोनों कैमरों को लाइका के साथ मिलकर तैयार किया गया है। अंदर मौजूद स्‍क्रीन में 32MP का सेल्‍फी कैमरा है। 

512 जीबी स्‍टोरेज वाला Xiaomi Mix Flip कई कनेक्टिव‍िटी ऑप्‍शंस जैसे- 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, QZSS, NavIC, NFC और USB Type-C पोर्ट से पैक्‍ड है। फोन में 4,780mAh की बैटरी दी गई है जो 67W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। डिवाइस का वजन 192 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »