Xiaomi की Mix Flip 2 के लॉन्च की तैयारी, 5,100mAh हो सकती है बैटरी

हाल ही में Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला था

Xiaomi की Mix Flip 2 के लॉन्च की तैयारी, 5,100mAh हो सकती है बैटरी

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने पिछले वर्ष जुलाई में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip को पेश किया था। कंपनी की योजना जल्द इसके अगले वर्जन Mix Flip 2 को लॉन्च करने की है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Xiaomi Mix Flip 2 को जून में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। हाल ही में Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला था। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 7.6 mm और साइज लगभग 190 ग्राम का हो सकता है। 

इससे पहले इस टिप्सटर ने बताया था कि Mix Flip 2 में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ अपग्रेड हो सकते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.85 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले हो सकता है। 

Xiaomi ने Mix Flip के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को चीन में CNY 5,999 (लगभग 71,000 रुपये) में पेश किया था। इसके बाद सितंबर में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया था। इसमें 4.01 इंच का कवर डिस्प्ले और 6.86 इंच की इनर स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन की 4,780 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Mix Flip में Leica ट्यून्ड डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। पिछले वर्ष चीन की Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »