• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम

OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम

पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में OnePlus की कोशिश अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है। OnePlus Ace 7 के डिस्प्ले में भी अपग्रेड किया जा सकता है

OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम

Photo Credit: OnePlus

पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किए गए OnePlus Ace 6 की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • OnePlus Ace 7 के डिस्प्ले में भी अपग्रेड किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकता है। OnePlus Ace 7 में एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में लॉन्च किए गए OnePlus Ace 6 की यह जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि OnePlus Ace 7 में बिल्ट-इन फैन के साथ एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इससे ज्यादा गेमिंग के दौरान तापमान को कम रखने में सहायता मिलेगी और परफॉर्मेंस बेहतर होगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। यह चिपसेट गेमिंग जैसे टास्क के लिए बेहतर परफॉर्मेंस दे सकता है। 

OnePlus Ace 7 के डिस्प्ले में भी अपग्रेड किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 में 240 Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट मिल सकता है। पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में OnePlus की कोशिश अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की है। हाल ही में OnePlus Ace 6 Ultra को पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स हैं। OnePlus Ace 6 Ultra को Ace Awakening और Metal Storm कलर्स में उपलब्ध कराया गया है डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ (1,272×2,772 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek Dimensity 9500 और ARM Mali-GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।  

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। OnePlus Ace 6 Ultra की 8,600 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  6. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  7. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  8. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  9. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  10. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »