• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाला Xiaomi J18s फोल्डेबल फोन 2021 की चौथी तिमाही में हो सकता है लॉन्च

108MP कैमरा वाला Xiaomi J18s फोल्डेबल फोन 2021 की चौथी तिमाही में हो सकता है लॉन्च

Xiaomi ने इस साल मार्च महीने में Mi MIX Fold के रूप में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। वहीं, अब Xiaomi J18s कंपनी का दूसरा फोल्डेबल फोन हो सकता है।

108MP कैमरा वाला Xiaomi J18s फोल्डेबल फोन 2021 की चौथी तिमाही में हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi J18s फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर हो सकता है
  • Mi Mix Fold कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन था
  • नए फोन में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Xiaomi ने इस साल मार्च महीने में Mi MIX Fold के रूप में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी कुछ महीनों बाद ही अपना दूसरा फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में है। जी हां, लेटेस्ट लीक के तहत फोन लॉन्च की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक Xiaomi J18s फोल्डेबल फोन साल 2021 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, J18s फोन का कोडनेम है, जिसके किसी और नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में तो फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी लीक कर दी गई है।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है कि Xiaomi J18s फोल्डेबल फोन साल 2021 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया इस स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन रिपोर्ट्स में सामने आ चुकी है, जैसे कि यह फोन इनवर्ड फोल्ड डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा फोन की इंटरनल स्क्रीन को Samsung Display द्वारा सप्लाई किया जाएगा, जो कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगी। वहीं, फोन की बाहरी स्क्रीन Visionox द्वारा प्रदान की जाएगी और इसमें अंडर डिस्प्ले कैमरा व 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी।

आपको बता दें, कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन के तौर पर Mi Mix Fold फोन भी 108 मेगापिक्सल कैमरा से लैस था, वहीं इस फोन में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया था। हालांकि, पहले फोन में कंपनी ने 5,020mAh की बैटरी दी थी, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »