Xiaomi Redmi Note 4 बना 2017 में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन: रिपोर्ट

शाओमी रेडमी नोट 4 को साल 2017 के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट से पता चला है कि 2017 में स्मार्टफोन सेगमेंट में शाओमी के इस स्मार्टफोन की सबसे ज़्यादा यूनिट बिकीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 17:14 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के 3 व सैमसंग के चार फोन सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन में रहे
  • वीवो व ओप्पो भी सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हैं
  • 2017 की चौथी तिमाही में भी शाओमी नंबर एक पर काबिज़ रही
शाओमी रेडमी नोट 4 को साल 2017 के दौरान भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट से पता चला है कि 2017 में स्मार्टफोन सेगमेंट में शाओमी के इस स्मार्टफोन की सबसे ज़्यादा यूनिट बिकीं। इस लिस्ट में शाओमी के तीन, सैमसंग के चार, वीवो के दो और ओप्पो का एक फोन शामिल है। एक ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि जियो फोन चौथी तिमाही, 2107 में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन बना।

जैसा कि हमने बताया कि काउंटरपॉइंट रिसर्च की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में 2017 की चौथी तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया। हमने काउंटरपॉइंट से स्मार्टफोन के कुल बाज़ार में पहुंचने वाले यूनिट की संख्या के बारे में जानने के लिए बात की है।
Advertisement

सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शाओमी रेडमी 4 दूसरे, सैमसंग गैलेक्सी जे2 तीसरे, ओप्पो ए37 चौथे, शाओमी रेडमी 4ए पांचवे, सैमसंग गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट छठवें, सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम सातवें, सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) आठवें, वीवो वाई55एल नौंवे और वीवो वाई53 दसवें नंबर पर रहा।

इस रिपोर्ट में भारतीय मोबाइल फोन इंडस्ट्री के कई दूसरे आंकड़ों का भी खुलासा किया। कैनालिस के साथ काउंटरपॉइंट का दावा है कि शाओमी ने भारत में 2017 की चौथी तिमाही में बाज़ार में आए कुल स्मार्टफोन के प्रतिशत के लिहाज़ से सैमसंग को पीछे छोड़ दिया। 25 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ शाओमी ने इस तिमाही में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सैमसंग को पीछे छोड़ दिया। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग 2017 के पूरे कैलेंडर वर्ष में 24 प्रतिशत शेयर के साथ टॉप पर रही जबकि शाओमी की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही।
Advertisement

रिलायंस जियो ने 26 प्रतिशत मार्केट शेयर हिस्सेदारी के साथ फ़ीचर फोन सेगमेंट में जबरदस्त एंट्री की। सैमसंग 15 प्रतिशत के कुल मार्केट शेयर के साथ नंबर दो पर रही।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.