• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियो फोन 2017 की चौथी तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन: रिपोर्ट

जियो फोन 2017 की चौथी तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन: रिपोर्ट

बाज़ार में 26 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ, रिलायंस जियो देश में 2017 की चौथी तिमाही में सबसे बड़ा फ़ीचर फोन कंपनी बन गई है। बुधवार को काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में इस जानकारी का पता चला। इसका श्रेय जियो फोन हैंडसेट को जाता है।

जियो फोन 2017 की चौथी तिमाही में सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • 2017 की चौथी तिमाही में जियो फोन की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत रही
  • 15 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ सैमसंग दूसरे नंबर पर काबिज़ हुई
  • 9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ माइक्रोमैक्स को दूसरा स्थान मिला
विज्ञापन
बाज़ार में 26 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ, रिलायंस जियो देश में 2017 की चौथी तिमाही में सबसे बड़ा फ़ीचर फोन कंपनी बन गई है। बुधवार को काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में इस जानकारी का पता चला। इसका श्रेय जियो फोन हैंडसेट को जाता है। सैमसंग इस तिमाही में 15 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद 9 प्रतिशत शेयर के साथ माइक्रोमैक्स, 7 प्रतिशत शेयर के साथ आईटेल और 6 प्रतिशत शेयर के साथ एचएमडी ग्लोबल की नोकिया रही। 2017 की चौथी तिमाही में बाकी ब्रांड ने 34 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्ज़ा किया।
 
India Feature Phone Q4 2017

गौर करने वाली बात है कि काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग साल भर फ़ीचर फोन सेगमेंट में 21 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ टॉप पर रही। 12 प्रतिशत शेयर के साथ आईटेल ने दूसरे जबकि 11 प्रतिशत शेयर के साथ रिलायंस जियो ने तीसरे स्थान पर कब्ज़ा किया। माइक्रोमैक्स ने 9 प्रतिशत शेयर के साथ चौथा और लावा ने 7 प्रतिशत शेयर के साथ पांचवा स्थान हासिल किया। बाज़ार में मौज़ूद बाकी ब्रांड की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत रही।
 
India Feature Phone CY 2017

काउंटरपॉइंट ने आगे बताया कि 1,500 रुपये वाले जियो फोन की सप्लाई चौथी तिमाही के आख़िर में सबसे ज़्यादा हुई और यह डिवाइस, भारी मांग और सप्लाई के बीच रिक्त स्थान को भरने में कामयाब रहा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस को काउंटरपॉइंट के एसोसिएट डायरेक्ट तरूण पाठक ने बताया, ''इस फोन की बिक्री की सबसे बड़ी वजह रही रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर (60 लाख)। इसके अलावा, कई फ़ीचर फोन यूज़र को यह डिवाइस एक बेहतर अपग्रेड लगा।''

रिलायंस जियो के लिए जियो फोन की रिकॉर्ड बिक्री का एक और कारण रहा कि एक स्मार्टफोन के तौर पर यह शून्य प्रभावी कीमत के साथ आता है। बता दें कि रिलायंस जियो ने पिछले साल 21 जुलाई को 4जी वीओएलटीई जियो फोन लॉन्च किया था। 1,500 रुपये सिक्योरिटी मनी के साथ आने वाले जियो फोन की प्रभावी कीमत शून्य है।

50 करोड़ से ज़्यादा फोन बेचने के लक्ष्य के साथ, कंपनी ने जियो फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2000 एमएएच बैटरी दी है। जियो फोन में एक सिंगल-नैनो सिम स्लॉट है और यह माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Feature Phones, India, Jiophone, Micromax, Mobiles, Reliance Jio, Samsung
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »