Xiaomi Redmi Note 4 को आज फ्लिपकार्ट की 'बिग सेल' में 999 रुपये में खरीदने का मौका

शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने की इच्छा तो अधिकतर लोग रखते हैं, लेकिन कंपनी ने अब तक रेडमी नोट 4 पर किसी तरह के ऑफर नहीं दिए हैं। शाओमी रेडमी नोट 4 को कंपनी हर सप्ताह सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। शाओमी रेडमी नोट 4 के छह महीने पूरे होने के मौके पर "Big Redmi Note 4" sale का आयोजन कर रही है।

Xiaomi Redmi Note 4 को आज फ्लिपकार्ट की 'बिग सेल' में 999 रुपये में खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है
  • रेडमी नोट 4 आज फ्लिपकार्ट पर बिग सेल में मिलेगा
  • फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर फोन की बिक्री 12 बजे होगी
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने की इच्छा तो अधिकतर लोग रखते हैं, लेकिन कंपनी ने अब तक रेडमी नोट 4 पर किसी तरह के ऑफर नहीं दिए हैं। शाओमी रेडमी नोट 4 को कंपनी हर सप्ताह सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। शाओमी रेडमी नोट 4 के छह महीने पूरे होने के मौके पर  "Big Redmi Note 4" sale का आयोजन कर रही है। अब 2 अगस्त, बुधवार को Xiaomi Redmi Note 4 के लिए होने वाली सेल में फ्लिपकार्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई, बायबैक गारंटी जैसे कई ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने रेडमी नोट 4 के स्टोर पेज पर इन ऑफर को लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा रेडमी नोट 4 को दोपहर 12 बजे मीडॉटकॉम पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। मीडॉटकॉम से स्मार्टफोन खरीदने पर हंगामा म्यूज़िक का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है। इसके अलावा मोबिक्विक से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत सुपरकैश भी मिलेगा। याद दिला दें कि Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। हैंडसेट गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।

फ्लिपकार्ट पर शाओमी रेडमी नोट 4 की लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन पहली बार एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलेगा। इस स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है यानी फोन को 999 रुपये तक में खरीदने का मौका होगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने पर भी ऑफर मिलेगा। हालांकि, अभी इस ऑफर का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है।
 
xiaomi

फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन के साथ बायबैक गारंटी भी दे रही है जिसके लिए 249 रुपये चुकाने होंगे। 9,999 रुपये वाले 2 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 4,000 रुपये, 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 4,500 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 5,200 रुपये होगी। रेडमी नोट 4 खरीदने पर मी2 एयर प्यूरिफायर पर अतिरिक्त 500 रुपये की छूट मिलेगी।

शाओमी के लिस्टिंग पेज से स्मार्टफोन में जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की भी पुष्टि पहले हो चुकी है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 कीमत

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »