• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने में हो रही है परेशानी! आज से करा सकते हैं प्री ऑर्डर

शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने में हो रही है परेशानी! आज से करा सकते हैं प्री-ऑर्डर

शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने में हो रही है परेशानी! आज से करा सकते हैं प्री-ऑर्डर
विज्ञापन
शाओमी को फ्लैश सेल मॉडल के साथ बड़ी सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार 31 मार्च से शाओमी रेडमी नोट 4 के प्री ऑर्डर शुरू होंगे। और फ्लैश सेल में शाओमी के प्रोडक्ट चंद सेकेंड में बिक जाते हैं। और इसके बाद मी फैंस को अगली सेल का इंतजार करना पड़ता है। कंपनी अब धीरे-धीरे फ्लैश सेल सिस्टम के खत्म करने की कोशिश में है। और इसी के तहत मीडॉटकॉम पर ऑनलाइ प्री-ऑर्डर की शुरुआत की गई है।

रेडमी नोट 4 (रिव्यू) के लिए कंपनी के अपनी वेबसाइट पर 31 मार्च को दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि रेडमी नोट 4 के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट करना होगा जिसके पांच दिन बाद स्मार्टफोन मिलेगा। कैश ऑन डिलिवरी का विकल्प मिलेगा। स्मार्टफोन की शिपिंग से पहले ऑर्डर कैंसिल किया जा सकता है और एक ग्राहक सिर्फ एक स्मार्टफोन के लिए ही प्री-बुकिंग करा सकता है।


कंपनी ने रेडमी नोट 4 को ऑफलाइन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है। इस स्मार्टफोन की भारत में पहले ही 10 लाख से ज़्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। अभी सिर्फ रेडमी नोट 4 ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी ने रेडमी 4ए को भी लिस्ट किया है। रेडमी 4ए को भी भारत में बेहद लोकप्रियता मिली है। और पहली सेल में अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर फोन की ढाई लाख यूनिट 4 मिनट में बिक गईं थीं।

शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, Xioami mobile, Xiaomi smartphone, xiaomi redmi note 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »