शाओमी रेडमी नोट 4 को खरीदने की पांच वजहें जानें

शाओमी रेडमी नोट 4 को खरीदने की पांच वजहें जानें
ख़ास बातें
  • यह लोकप्रिय हैंडसेट शाओमी रेडमी नोट 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है
  • स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट मार्केट में मिलेंगे
विज्ञापन
शाओमी के लिए चीन के बाद भारत सबसे बड़ा मार्केट है। कंपनी की रणनीति भी इसी ओर इशारा करती हैं। अब इस चीनी कंपनी ने अपने भारतीय प्रशंसकों के लिए नया हैंडसेट शाओमी रेडमी नोट 4 लॉन्च किया है। यह पिछले साल के बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट शाओमी रेडमी नोट 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। हैंडसेट की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।

पहली नज़र में शाओमी का यह बजट स्मार्टफोन पूरी तरह से भारतीय मार्केट के लिए फिट बैठता है। पावरफुल बैटरी, बेहतरीन डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस देने वाला प्रोसेसर, यह सारी खूबियां इस हैंडसेट में मौज़ूद हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना का मन बना रहे हैं और शाओमी रेडमी नोट 4 को लेकर थोड़े असमंजस में हैं तो हम आपको इसे खरीदने की पांच वजह बताते हैं।

(जानेंः शाओमी रेडमी नोट 4 बनाम शाओमी रेडमी नोट 3)

वेरिएंट और कीमत
ग्राहक को क्या चाहिए? ज़्यादा से ज़्यादा विकल्प और कीमत कम से कम। शाओमी रेडमी नोट 4 के साथ भी ऐसा ही है। कंपनी ने मार्केट में तीन वेरिएंट उतारे हैं। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा। और सबसे महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये का है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। यानी आपके पास कई विकल्प हैं, अपने बजट से हिसाब से तय कर लीजिए।

(जानेंः शाओमी रेडमी नोट 4 के सारे स्पेसिफिकेशन)

डिज़ाइन
शाओमी रेडमी नोट 4 के डिज़ाइन में आपको रेडमी नोट 3 की छवि नज़र आएगी। लेकिन इसकी बॉडी मेटल की है। इस बॉडी के कारण यह मजबूत होने का एहसास देता है। रियर पॉलिश के कारण फोन हाथों में कम फिसलता है। पिछले हिस्से का डिज़ाइन हैंडसेट की अहम खूबियों में से एक है। इसमें कंपनी के प्रीमियम मी 5 की छाप नज़र आती है। 8.3 मिलीमीटर मोटाई वाला रेडमी नोट 4 नोट 3 की तुलना में पतला है। आपको इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होगी।
 
xiaomi redmi note 4 screen gadgets360

कैमरा
13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। रिव्यू के दौरान हमने पाया कि यह हर परिस्थिति में अच्छे लैंडस्केप शॉट लेता है। इस कैमरे से लिए गए मैक्रोज़ शॉट सटीक कलर और डिटेल के साथ आए। कम रोशनी में ली गई तस्वीरों को ज़ूम इन करने पर आप ग्रेन्स को नोटिस करेंगे। 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिन में अच्छी तस्वीरें लेता है। रेडमी नोट 4 कैमरा डिपार्टमेंट भी रेडमी नोट 3 का अपग्रेड है।

ओपन सेल
स्मार्टफोन की बिक्री 23 जनवरी से शुरू होगी। यह कंपनी की रिटेल वेबसाइट मी डॉट कॉम के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। अच्छी बात यह है कि हैंडसेट ओपन सेल में उपलब्ध होगा, जबकि आमतौर पर चीनी कंपनियां फ्लैश सेल वाला मॉडल अपनाती रही हैं। स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बाकी आपकी किस्मत और इंटरनेट का साथ। क्योंकि ओपन सेल स्टॉक रहने तक ही चलेगी।

मैट ब्लैक कलर वेरिएंट
 
redmi note 4

आपको तो याद ही होगा कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लॉन्च के दौरान नए फ़ीचर की चर्चा तो हुई ही, साथ में नए मैट ब्लैक कलर वेरिएंट ने उत्सुकता पैदा की। यह वेरिएंट दिखने में थोड़ा प्रीमियम लगता है। अच्छी बात यह है कि शाओमी रेडमी नोट 4 का मैट ब्लैक कलर भी भारत में मिलेगा। आप प्रीमियम एहसास के लिए आपको मात्र 9,999 रुपये खर्चने पड़ेंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »