शाओमी रेडमी नोट 3 आज ओपन सेल में मिलेगा

शाओमी रेडमी नोट 3 आज ओपन सेल में मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 बुधवार से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इस ओपन सेल के लिए ग्राहकों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।  ओपन सेल शाओमी की वेबसाइट एमआईडॉटकॉम पर दोपहर दो बजे से शुरू होगी।

याद दिला दें, इससे पहले  शाओमी रेडमी नोट 3 एमआईडॉटकॉम के साथ-साथ अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध था। कंपनी ने लॉन्च के समय इसके जल्द ही दूसरी ऑनवलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध कराने का वादा भी किया था। ओपन सेल सिर्फ Mi.com ही होगी। इस ओपन सेल में शाओमी एमआई 5 और 20000 एमएएच एमआई पॉवर बैंक भी खरीदा जा सकता है।

( यह भी पढ़ें: शाओमी रेडमी नोट 3 का रिव्यू )

शाओमी रेडमी नोट 3 की के दो वेरिएंट हैं जिनके रैम और स्टोरेज अलग हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी के रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है। 2 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।


इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी ओरिजिनल  रेडमी नोट 3 की तरह इसके रियर पैनल पर अल्ट्राफास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर  (1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला फोर कॉर्टेक्स-ए53 कोरऔर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला टू कॉर्टेक्स-ए72) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। ग्रफिक्स के लिए एंड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है।

एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »