शाओमी रेडमी नोट 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 3 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
शाओमी ने गुरुवार को भारत में रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। चीन के बाद इस स्मार्टफोन को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया है। यह चीन में नवंबर में लॉन्च हुए मीडियाटेक प्रोसेसर आधारित रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन से भिन्न है।

शाओमी ने चीन में जनवरी में रेडमी नोट 3 का नया वेरिएंट पेश किया था। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट मीडियाटेक की जगह क्वालकॉम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह डार्क ग्रे, शैंपेन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही शाओमी ने ऐलान किया कि हाल ही में लॉन्च इसका फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई5 अप्रैल में भारत में लॉन्च किया जाएगा।


शाओमी रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट होंगे जिनके रैम और स्टोरेज अलग होंगे। एक वेरिएंट 2 जीबी के रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ। 2 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये होगी।

इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी ओरिजिनल  रेडमी नोट 3 की तरह इसके रियर पैनल पर अल्ट्राफास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर  (1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला फोर कॉर्टेक्स-ए53 कोरऔर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला टू कॉर्टेक्स-ए72) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। ग्रफिक्स के लिए एंड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है।


एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

शुरुआत में रेडमी नोट 3 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और Mi.com पर 9 मार्च से उपलब्ध होगा। जल्द ही रेडमी नोट 3 को दूसरी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट, स्नैपडील से भी खरीदा जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »