शाओमी रेडमी 5 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

शाओमी रेडमी 5 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया पर 'कॉम्पेक्ट पावरहाउस' के तौर पर प्रमोट कर रही है।

शाओमी रेडमी 5 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है
  • Xiaomi Redmi 5 का लॉन्च इवेंट बुधवार को शाम 3 बजे आयोजित होगा
  • रेडमी 5 के लिए भी कंपनी ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 5 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया पर 'कॉम्पेक्ट पावरहाउस' के तौर पर प्रमोट कर रही है। दावा किया गया है कि यूज़र को बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी लाइफ, तेज़ प्रोसेसर, स्लिम डिज़ाइन और बेहतरीन सेल्फी कैमरा मिलेगा। Xiaomi Redmi 5 का लॉन्च इवेंट बुधवार को शाम 3 बजे आयोजित होगा। पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा। लॉन्च के वक्त हमें मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर भी उपलब्धता की जानकारी मिल जाएगी।

ऐसे देखें शाओमी रेडमी 5 के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

पिछले हफ्ते आयोजित किए गए मी टीवी 4ए के लॉन्च इवेंट की तरह रेडमी 5 के लिए भी कंपनी ऑनलाइन इवेंट आयोजित करने वाली है। शाओमी इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी जिसका आगाज़ 3 बजे होगा। हर कोई इस इवेंट को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकता है। इसके अलावा Redmi 5 का लाइव स्ट्रीम शाओमी इंडिया के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध होगा।

याद रहे कि शाओमी ने अपने घरेलू मार्केट में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया था। भारत में जब शाओमी रेडमी नोट 5 को लॉन्च किया गया था तो साफ था कि यह रेडमी 5 प्लस का ही भारतीय अवतार है। ऐसे में रेडमी 5 ही रह जाता है। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट हैं। वैसे, लॉन्च इवेंट में 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा गया था। इसके बाद जनवरी महीने के आखिर में रेडमी 5 के 4 जीबी रैम वेरिेएंट को पेश किया गया।

शाओमी रेडमी 5 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। रेडमी 5 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 में 3300 एमएएच बैटरी है जबकि रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है।

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) है। 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाले शाओमी रेडमी 5 की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) है। देखा जाए तो यह भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी 4 का अपग्रेड होगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »