Redmi Turbo 5 को भारत में 18 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Redmi 17 5G को लाया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने Redmi Turbo 5 के लॉन्च का टीजर दिया था। इस स्मार्टफोन के लिए देश में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर अलग माइक्रोसाइट बनाई गई हैं। Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी।
भारत में Redmi Turbo 5 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर Redmi Turbo 5 के डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन के फ्लैट रियर पैनल में नीचे दाएं कोने पर Redmi की ब्रांडिंग है।
आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का MasterPixel प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा 4K तक वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Redmi Note 15 SE 5G में 5,800 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 44 घंटे से अधिक चलेगी। यह बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
5,499 रुपये वाला Nokia 1 सीधे तौर पर Xiaomi Redmi 5A और 10.or D को चुनौती देता है। ये दोनों हैंडसेट एंड्रॉयड के आम वर्ज़न के साथ आते हैं। क्या एंड्रॉयड गो के दम पर नोकिया 1 इन हैंडसेट को मजबूती चुनौती देता है? आइए रिव्यू के ज़रिए जानते हैं...
शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। याद रहे कि रेडमी 5 स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में बीते साल दिसंबर महीने में शाओमी रेडमी 5 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था।
शाओमी ने सोमवार को भारत में अपने रेडमी 4ए स्मार्टफोन को 5,999 रुपये में लॉन्च किया। इसके बाद शाओमी इंडिया ने यह जानकारी दी है कि रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के अपग्रेड हैंडसेट को भी स्थानीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, यानी शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम का भारत आना तय है।